<
Categories: देश

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार! 24 अक्टूबर को बारिश दिलाएगी राहत?

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. मौसम बदलने से हवा की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है.

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में इन दिनों हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है. शुक्रवार, 23 अक्टूबर की सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 222 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है. वहीं, कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर और भी ज्यादा रहा. मुंडका में AQI करीब 488 और AIIMS के आसपास 255 दर्ज किया गया. ऐसे में लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, मौसम में बदलाव से प्रदूषण से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित कर सकता है.

24 अक्टूबर को दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के मुताबिक, 24 अक्टूबर को दिल्ली-NCR के साथ उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है. अगर दिल्ली-NCR में बारिश होती है, तो हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के कण कुछ हद तक कम हो सकते हैं. इससे वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल सकता है. हालांकि, बारिश से प्रदूषण में कितनी राहत मिलेगी, यह मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा.

आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है. सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह उत्तर-पश्चिम दिशा से हल्की हवाएं चलने का अनुमान है. IMD के अनुसार, अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

गुरुवार को कैसा रहा दिल्ली का मौसम?

गुरुवार, 22 अक्टूबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, सुबह 7 बजे औसत AQI 257 था, जो सुबह 10:30 बजे बढ़कर 299 तक पहुंच गया.

ये भी पढ़ें:  Delhi Pollution Rules: 1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की नो एंट्री! जानें किन वाहन चालकों पर पड़ेगा असर

प्रदूषण से बचने के लिए बरतें सावधानी

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खराब होने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से परेशान लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. बाहर निकलते समय प्रदूषण से बचाव के लिए सही मास्क का इस्तेमाल करें और ज्यादा प्रदूषण के समय बाहर व्यायाम करने से बचें.

ये भी पढ़ें: Ring 5 launched in India: स्मार्टवॉच की छुट्टी! Oura Ring 5 भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और हर महीने का खर्च

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Watch Video: गुरनूर बरार को बैन से विराट कोहली ने कैसे बचाया? मैदान पर हुआ कुछ ऐसा; सर पकड़ लिए फैंस

Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…

Last Updated: November 13, 2026 11:21:25 IST

किस राज्य में सबसे ज्यादा कुंवारी महिलाएं? सरकारी रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…

Last Updated: November 13, 2026 11:08:09 IST

Watch Video: हिंदू महिला की अर्थी को मुस्लिम भाइयों ने दिया कंधा, बेटे बनकर दी मुखाग्नि; मस्जिद में भी दिखी मिसाल

Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…

Last Updated: November 13, 2026 11:07:57 IST

Watch Video: ‘ये मेरा आखिरी वीडियो है…’ सड़क नहीं बनी तो पानी की टंकी पर चढ़ीं महिला टीचर, विधायक को बुलाने की जिद पर अड़ीं!

Bijnor Teacher Viral Video: बिजनौर में सड़क और नाली नहीं बनने से परेशान महिला टीचर…

Last Updated: November 13, 2026 10:27:22 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, एक झटके में 1,063 रुपये महंगी हुई सिल्वर; जानें 13 नवंबर के ताजा रेट

Silver Price 13 November 2026: 13 नवंबर को चांदी की कीमतों में तेजी लौटी. MCX…

Last Updated: November 13, 2026 10:08:18 IST

Watch Video: कैश लेकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, एक-एक कर बरसाने लगा नोट; नजारा देख लोग हैरान

Shimla Monkey Viral Video: शिमला में बंदर 81,800 रुपये छीनकर पेड़ पर चढ़ गया और…

Last Updated: November 13, 2026 10:28:01 IST