Gautam Gambhir: गौतम गंभीर ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल मुकाबले में भारत के लिए 75 रनों की यादगार पारी खेली थी. इसके दम पर भारतीय टीम ने पहली बार टी20 वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था.
Gautam Gambhir In 2007 T20 WC
Gautam Gambhir In 2007 T20 WC: 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है. इस वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम तैयारियों में जुटी हुई हैं. गौतम गंभीर की कोचिंग के अंडर टीम इंडिया अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी. भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को अक्सर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है. हालांकि हम सभी जानते हैं कि गौतम गंभीर अपने दौर में दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. गौतम गंभीर ने अपने करियर के दौरान भारत के लिए कई शानदार पारियां खेलीं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2007 में खेली गई पारी सबसे यादगार रही है. टी20 वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल में गौतम गंभीर टीम इंडिया के हीरो बनकर उभरे थे. भारत को पहली बार टी20 वर्ल्ड का खिताब जिताने में गंभीर का अहम रोल रहा है. पहले टी20 विश्व कप के लिए भारत की युवा टीम का चयन किया गया था, जिसकी कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में सौंपी गई थी. जानें कैसे टीम इंडिया पहली बार चैंपियन बनी…
टी20 वर्ल्ड कप 2007 में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंची. टूर्नामेंट के सफर में युवराज सिंह का अहम योगदान रहा, जिन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ ही फील्डिंग से भी दमदार प्रदर्शन किया. इसके दम पर टीम इंडिया फाइनल में पहुंची, जहां पर पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेला जाना था. यह मुकाबला जोहान्सबर्ग में खेला गया. फाइनल के मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. हालांकि भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही.
सलामी बल्लेबाज यूसुफ पठान (15) और रॉबिन उथप्पा (8) सस्ते में होकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद एक के बाद एक विकेट गिरते गए, लेकिन गौतम गंभीर ने एक छोर से मोर्चा संभाला हुआ था. पावरप्ले में भारत का स्कोर 40/2 पर पहुंच गया था. गौतम गंभीर 18वें ओवर में 54 गेंदों पर 75 रन बनाकर आउट हुए. इस पारी के दौरान गंभीर ने 2 छक्के और 8 चौके लगाए. गंभीर के अलावा आखिर ओवरों में रोहित शर्मा ने 16 गेंदों पर 30 रनों की छोटी लेकिन दमदार पारी खेली.
फाइनल के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 158 रनों का टारगेट दिया. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 152 रन पर ढेर हो गई. भारत की ओर से आरपी सिंह और इरफान पठान ने 3-3 विकेट चटकाए. इससे भारत ने 5 रन से मुकाबला अपना नाम कर लिया. वर्ल्ड कप के फाइनल में इरफान पठान को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. हालांकि इस जीत में गौतम गंभीर का बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने बल्ले से 75 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया था.
गौतम गंभीर की इस ऐतिहासिक पारी को आज भी याद किया जाता है. अब गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं. उनकी कोचिंग के अंडर भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने जा रही है. उम्मीद है कि गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर चैंपियन बनेगी.
Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…
CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…
April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…
Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…
असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…
Hanuman Jayanti: हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…