IND vs SA T20 Series: चोट से उबरकर हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट हो चुके हैं और NCA ने उन्हें T20I व बॉलिंग दोनों के लिए क्लियर कर दिया है. अब SMAT के दो मैच उनके इंटरनेशनल कमबैक की आखिरी कड़ी साबित होंगे, जिन पर BCCI की खास नज़र रहेगी.
Hardik Pandya to Play T20 Series against SA
Hardik Pandya Injury Update: इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की मैदान पर वापसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. चोट की वजह से लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहे हार्दिक ने अपना रिहैबिलिटेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और अब वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ आने वाली T20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए तैयार हैं. पांड्या ने 21 अक्टूबर से 30 नवंबर तक नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के COE में अपना इंटेंसिव रिहैब और रिटर्न–टू-प्ले प्रोटोकॉल पूरा किया.
COE ने ऑफिशियली हार्दिक पांड्या को T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में खेलने के लिए क्लियर कर दिया है और इससे भी खास बात यह है कि उन्हें बॉलिंग करने की भी मंजूरी मिल गई है. इस मंजूरी के साथ, साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज के लिए इंडियन टीम में उनकी वापसी लगभग पक्की मानी जा रही है. हालांकि, इंटरनेशनल स्टेज पर लौटने से पहले उनकी फिटनेस और फिजिकल स्टैमिना का फाइनल टेस्ट होगा.
इसके लिए हार्दिक को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में कम से कम 2 मैच खेलने होंगे. पहला मैच कल (2 दिसंबर) पंजाब के खिलाफ होगा. दूसरा मैच 4 दिसंबर को गुजरात के खिलाफ खेला जाएगा. BCCI इन मैचों के दौरान उनकी परफॉर्मेंस और फिजिकल रिस्पॉन्स पर करीब से नज़र रखेगा.
हार्दिक की प्रोग्रेस और फिटनेस पर करीब से नज़र रखने के लिए, नेशनल सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा को इन घरेलू मैचों के दौरान खास तौर पर उनकी मॉनिटरिंग की ज़िम्मेदारी दी गई है. ओझा इन मैचों में उनकी परफॉर्मेंस और फिटनेस को देखेंगे. यह खबर टीम इंडिया और फैंस के लिए बहुत बड़ी राहत की बात है, क्योंकि हार्दिक पांड्या बैट और बॉल दोनों से टीम का बैलेंस बनाए रखने में अहम रोल निभाते हैं. उनकी वापसी से साउथ अफ्रीका सीरीज़ से पहले इंडियन टीम ज़रूर मज़बूत होगी.
Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…
Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…
DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…
Rahul Gandhi: अदालत ने राहुल गांधी को बरी करते हुए कहा कि उनके बयान को…
Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…