<
Categories: खेल

CSK में नहीं शामिल होंगे Hardik Pandya? इस टीम ने लगाया करोड़ों का दांव; कप्तानी का भी मिला ऑफर

Hardik Pandya Trade Update: हार्दिक पांड्या के ट्रेड की रेस में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ट्रेड की रेस में सबसे आगे नजर आ रही थी, लेकिन इस लिस्ट में केकेआर भी शामिल हो गया है. केकेआर ने हार्दिक के लिए कप्तानी भी ऑफर कर दी है.

Hardik Pandya Trade Update: भारतीय क्रिकेट टीम के धुआंधार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. हालांकि, इस बार वह अपनी पर्सनल लाइफ नहीं, प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हार्दिक पांड्या की ट्रेड की खबरे आए दिन कुछ नया अपडेट लेकर आ रही है. हार्दिक पांड्या IPL 2027 में किस टीम के लिए खेलेंगे? हर किसी के मन में केवल यही एक सवाल है. 

किस टीम के लिए खेलेंगे हार्दिक पांड्या?

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की रेस में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ट्रेड की रेस में सबसे आगे नजर आ रही है. लेकिन अब कुछ बदलाव होते हुए नजर आ रहे हैं. क्योंकि, शाहरुख खान की टीम KKR भी हार्दिक में काफी दिलचस्पी दिखाती हुई नजर आ रही है. 

KKR में शामिल होगा हार्दिक पांड्या

रेवस्पोर्ट्ज के मुताबिक, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने हार्दिक के लिए पूरी प्लानिंग तैयार कर ली है. वह उन्हें टीम में शामिल करने के साथ कप्तानी भी सौंपने वाले हैं. बता दें कि, KKR पिछले दो सालों से अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है. इसलिए हार्दिक के रूप में केकेआर अपना नया कप्तान देख रही है. क्योंकि, गेंदबाजी, फिल्डिंग और मिडिल ऑर्डर में बैटिंग के साथ कप्तानी भी संभाल सकते हैं. 

किस खिलाड़ी को ट्रेड करेगी KKR?

कोलकाता नाइड राइडर्स हार्दिक के लिए किस खिलाड़ी को ट्रेड करने वाली है, फिलहाल इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है. बता दें कि, दोनों टीमों के बीच कैश में भी डील हो सकती है. हार्दिक के कोलकाता में आने की खबर से अजिंक्य रहाणे की परेशानी बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें: नहाती हुई साली के खींचे फोटो और बनाए वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल, परेशान युवती ने दी जान

CSK डील का क्या-क्या शामिल?

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच डील फाइनल होने की खबरे भी आ रही थीं. लेकिन अब इस खबर ने पूरा खेल बदल दिया है.  हार्दिक के बदले आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे का नाम सामने आ रहा था. लेकिन अब शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस का नाम सीएसके ने काउंटर ऑफर में पेश किया है. 

ये भी पढ़ें: महीनों बाद लौटा फौजी, फिर बंद कमरे में पत्नी के साथ…आखिर क्या हुआ उस रात?

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Watch Video: बिना टिकट ट्रेन में सफर कर रहा था यात्री, TTE से भिड़ा तो स्टेशन पर चलने लगे थप्पड़-मुक्के

Watch Video: रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान हंगामा देखने को मिला. इस दौरान…

Last Updated: November 18, 2026 22:24:12 IST

‘मेरी शिकायत दर्ज करो…’ 10 दिन से नहीं सो पाई महिला तो आधी रात पहुंची थाने, CM हेल्पलाइन पर भी की शिकायत

Shivpuri Women News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक महिला काफी दिनों से सो नहीं…

Last Updated: November 18, 2026 21:42:25 IST

Maharashtra News: ‘कोई तो रास्ता दे दो…’, बेटे को बचाने के लिए तड़पता रहा पिता, जाम ने छीन ली मासूम की जिंदगी

Raigad News: महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक डेढ़ साल के बच्चे ने गुब्बारा निगल लिया.…

Last Updated: November 18, 2026 21:09:27 IST

Delhi Crime: महिला को टॉयलेट में चोरी-छिपे देख रहा था शख्स, 3 साल बाद ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Delhi Crime News: दिल्ली के कनॉट प्लेस में तीन साल पुराने मामले को सुलझा लिया…

Last Updated: November 18, 2026 20:46:48 IST

Caught on CCTV: दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में घुसे हथियारबंद बदमाश, करोड़ों के गहने और कैश लेकर हुए फरार

Caught on CCTV: बिहार के बेतिया जिले से एख वीडियो सामने आई है. कुछ हथियारबंद…

Last Updated: November 18, 2026 20:07:52 IST

Watch Video: फेल होने पर भड़के नर्सिंग छात्र, प्रिंसिपल से भिड़े ABVP कार्यकर्ता; मारपीट के बाद पुलिस छावनी बना कॉलेज

Watch Video: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई में हैरान करने वाला मामला सामने…

Last Updated: November 18, 2026 19:39:26 IST