Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > नहाती हुई साली के खींचे फोटो और बनाए वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल, परेशान युवती ने दी जान

नहाती हुई साली के खींचे फोटो और बनाए वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल, परेशान युवती ने दी जान

Kanpur Crime News: कानपुर में एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी साली की निजी तस्वीरें और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए केस को वापस लेने का दबाव बनाया. परिजनों का आरोप है कि इसी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके मोबाइल की जांच शुरू कर दी है.

Written By:
Last Updated: August 6, 2026 17:56:04 IST

Mobile Ads 1x1

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी साली की निजी तस्वीरें और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया. पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रहा था. आरोप है कि लगातार धमकियों और ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली. मामले में पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है.

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

पुलिस के अनुसार, आरोपी गोविंद शर्मा की शादी कानपुर निवासी युवती से हुई थी. घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. इसके बाद आरोपी ने  समझौते के बहाने पत्नी को बुलाया और उसी विवाद का दबाव उसकी छोटी बहन पर बनाना शुरू कर दिया. एफआईआर के मुताबिक, आरोपी पर आरोप है कि उसने साली के नहाते समय उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए. इसके बाद वह कथित तौर पर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पत्नी से केस वापस लेने का दबाव बनाता रहा. पुलिस इन्हीं आरोपों की जांच कर रही है.

प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने उठाया आत्मघाती कदम

परिजनों का आरोप है कि लगातार मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर 18 जुलाई को युवती ने आत्महत्या कर ली. घटना के बाद बड़ी बहन ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिवार को दी, जिसके आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.

पुलिस ने आरोपी जीजा को किया गिरफ्तार

मृतका के पिता की तहरीर पर कल्याणपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया. पुलिस ने आरोपी गोविंद शर्मा को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है ताकि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की पुष्टि की जा सके. का कहना है कि मोबाइल फोन, चैट, फोटो, वीडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

MORE NEWS