Hardik Pandya In Vijay Hazare Trophy: हार्दिक पांड्या जल्द ही विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए खेलते दिखाई देंगे. हालांकि शायद वे न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे. जानें वजह...
Hardik Pandya In Vijay Hazare Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या विजय हजारे ट्रॉफी के टूर्नामेंट में खेलते दिखाई दे सकते हैं. वह इस टूर्नामेंट में 2 मैचों के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. इससे पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली भी इस टूर्नामेंट में 2-2 मैच खेल चुके हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो विराट कोहली 6 जनवरी को विजय हजारे ट्रॉफी में एक और मैच भी खेलेंग, जबकि रोहित शर्मा सीधे न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उतरेंगे. वहीं, हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में आराम देने पर विचार किया जा रहा है. यह सीरीज 11 जनवरी से शुरू होने वाली है. इसके लिए 3 या 4 जनवरी तक भारतीय टीम का एलान किया जाएगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 3 और 8 जनवरी को बड़ौदा के लिए विदर्भ और चंडीगढ़ के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में खेलते दिखाई देंगे. इस बीच 6 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच के लिए हार्दिक पांड्या उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें अपना वर्कलोड मैनेज करना है. इसके बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में भी हिस्सा लेंगे, जो अगले साल टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत की आखिरी T20 सीरीज होगी.
बताया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलना चाहते थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी है. दरअसल, टीम मैनेजमेंट चाहता है कि हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पूरी तरह से फिट रहें. उनके चोटिल रिकॉर्ड को देखते हुए उनका वर्कलोड मैनेज करना बहुत जरूरी है. हार्दिक पांड्या ने आखिरी बार भारत के लिए 9 मार्च को वनडे मैच में हिस्सा लिया, जो चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच था. इसके बाद से ही हार्दिक पांड्या भारत के लिए वनडे मैच में खेलते दिखाई नहीं दिए हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अभी तक टीम इंडिया की घोषणा नहीं की गई है. अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति जल्द ही इस सीरीज के लिए टीम का एलान करेगी. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या के साथ ही जसप्रीत बुमराह को भी इस सीरीज से आराम दिया जाएगा. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है.
दरअसल, BCCI ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में 2-2 मैच खेलना जरूरी है. ऐसे में भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली से लेकर ऋषभ पंत तक हर भारतीय खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं. ऐसे में हार्दिक पांड्या भी विजय हजारे में खेलते दिखाई देंगे. हालांकि जसप्रीत बुमराह को इसमें छूट दी गई है.
भारतीय टीम अगले साल टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाली है. टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप का डिफेंडिंग चैंपियन है. ऐसे में भारतीय टीम अपना टाइटल डिफेंड करना चाहती है. टीम मैनेजमेंट का मानना है कि हार्दिक पांड्या और बुमराह दोनों ही खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से टीम का अहम हिस्सा हैं. अगर हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल हो जाते हैं, तो फरवरी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का प्लान खराब हो जाएगा.
Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…
Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…
पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…
Kim Jong Un Death News Fact Check: किम जोंग उन की मौत की अफवाहों के…
Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…