<

वैभव सूर्यवंशी बने उप-कप्तान, तो हर्षा भोगले की बढ़ी टेंशन, कही ये बड़ी बात

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सीनियर रेड बॉल टीम का उप-कप्तान बनाए जाने पर हर्षा भोगले ने सवाल उठाए हैं. हर्षा भोगले का कहना है कि सूर्यवंशी अभी रेड बॉल क्रिकेट में शुरुआती दौर में हैं.

Vaibhav Sooryavanshi: भारत के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को घरेलू क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में खेलते दिखाई देंगे. इस टूर्नामेंट के लिए ईस्ट जोन ने ईशान किशन को कप्तान बनाया है, जबकि वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी है.

इसका मतलब है कि दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर ही नहीं, बल्कि उप-कप्तान की जिम्मेदारी के साथ मैदान पर उतरेंगे. हालांकि इस बीच कुछ लोगों के मन में सवाल आया कि क्या वैभव को इतनी जल्दी लीडरशिप का रोल देना ठीक है. इस पर भारत के मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी बड़े सवाल उठाए हैं.

क्या बोले हर्षा भोगले?

भारत के फेमस क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी को रेड बॉल क्रिकेट में अभी लंबा सफर तय करना है. इस फॉर्मेट में अभी वैभव सूर्यवंशी शुरुआती दौर में हैं. हर्षा भोगले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मुझे आश्चर्य हुआ कि वैभव सूर्यवंशी को एक सीनियर रेड बॉल टीम का उपकप्तान बनाने के पीछे क्या सोच है. उन्होंने अभी तक 12 पारियां खेली हैं और 17.25 की औसत से 207 रन बनाए हैं. उनकी प्रतिभा असाधारण है, लेकिन अभी सीखने की प्रक्रिया शुरू हुई है और वह रेड बॉल क्रिकेट में अभी शुरुआती दौर में ही हैं.’

इस टीम से खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी को दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन टीम का उप-कप्तान बनाया गया है. इस टीम की कमान ईशान किशन के हाथों में होगी. वह इस प्रतिष्ठित इंटर-जोनल रेड-बॉल टूर्नामेंट में 15 सदस्यों वाली टीम की कप्तानी करेंगे. दलीप ट्रॉफी 23 अगस्त को बेंगलुरु में शुरू होगा, जिसमें वैभव सूर्यवंशी धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.

सूर्यवंशी का हालिया प्रदर्शन

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में भारत के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों में सूर्यवंशी का बल्ला खामोश रहा था. इसके बाद वह जिम्बाब्वे दौरे पर गए, जहां पर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया. वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरे पर 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2 अर्धशतक लगाए. उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी दिया गया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST