<

इस फिल्म से भोजपुरी सिनेमा को मिली पहचान, बजट 30 लाख, कमाए करोडों! बॉलीवुड फिल्मों को धूल चटाकर, रचा इतिहास

Bhojpuri Film: बेहद कम बजट में बनी इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा को बड़ी पहचान दिलाई थी. कई बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़कर इस भोजपुरी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की थी और इतिहास रच दिया था.

Bhojpuri Film: 22 साल पहले भोजपुरी सीनेमा में एक ऐसी कम बजट वाली फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने उस समय रिलीज हुई बड़ी-बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को धूल चटा दी थी और बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर इतिहास रच दिया था.

इस भोजपुरी फिल्म ने रचा था इतिहास

हम बात कर रहे हैं यहां 2003 में आई फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ की, जिसमें मनोज तिवारी और रानी चटर्जी नजर आए थे. इस फिल्म ने अपने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था और सभी का ध्यान भोजपुरी इंडस्ट्री की तरफ खींच लिया था. पैन-इंडिया टैग भले ही इ भोजपुरी फिल्मों को न मिला हो, लेकिन 30 लाख के बेहद कम बजट में बनी इस फिल्मे ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी-बड़ी हिंदी फिल्मों को पछाड़ दिया था और उम्मीद से बढ़कर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी. बॉक्स ऑफिस पर इस भोजपुरी फिल्म ने 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया थ . इतना ही नहीं इस फिल्म से ही भोजपुरी सिनेमा को एक नई पहचान मिली थी.  भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ जितना रिलीज के समय लोगों को पसंद आई थी, आज भी यह फिल्म लोगों को उतनी ही पसंद है. 

फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ के बारे में जानकारी

फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ का निर्देशन अजय सिन्हा ने किया था. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसमें प्यार, संघर्ष और सामाजिक विरोध को दिखाया गया था. फिल्म में मनोज तिवारी और रानी चटर्जी की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई थी.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना 2026: पात्रता, उम्र, पेंशन राशि और आवेदन का तरीका जानें

Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:28 IST

DA Hike 2026: दिल्ली के 4,000 कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, अब ₹18,000 के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता

DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:20 IST

स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग 2026 में पारुल विश्वविद्यालय के 8 शोधकर्ता शामिल

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…

Last Updated: October 26, 2026 12:07:20 IST

Rahul Gandhi: अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस में जश्न

Rahul Gandhi: अदालत ने राहुल गांधी को बरी करते हुए कहा कि उनके बयान को…

Last Updated: October 26, 2026 11:56:19 IST

Delhi North Block fire: दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में कैसे लगी आग? फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…

Last Updated: October 26, 2026 12:22:39 IST