<

पाकिस्तान का कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा ICC! भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट करके भी नहीं होगा बैन, पूर्व ICC अध्यक्ष का दावा

टी20 विश्व कप 2026: ICC के पूर्व अध्यक्ष का कहना है कि पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने के बावजूद उस पर एक्शन नहीं लिया जा सकता है. उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है. जानें क्या कहा...

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान सरकार ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया है. पाक सरकार का कहना है कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी. पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाला मुकाबला बॉयकॉट करने का एलान किया है. भारत और पाकिस्तान का मैच दुनिया की सबसे बड़ी राइवलरी मानी जाती है. अगर यह मैच नहीं होता है, तो ब्रॉकास्टर को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा. इससे ICC समेत सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड को नुकसान होगा. ऐसे में माना जा रहा है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ बड़ा एक्शन ले सकती है. यहां तक कि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ICC टूर्नामेंट्स से पाकिस्तान को बैन भी किया जा सकता है. हालांकि इस बीच ICC के पूर्व अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की चेयरमैन रह चुके एहसान मणि का बड़ा बयान सामने आया है. उनका कहना है कि शायद ही पाकिस्तान पर कोई बैन लगाया जाएगा. उन्होंने इसकी वजह भी बताई है.

पाकिस्तान पर क्यों नहीं लगेगा बैन?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एहसान मणि ने कहा कि ICC टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच का बॉयकॉट करने के लिए पाकिस्तान को सजा नहीं दे सकती है. एहसान मणि का कहना है कि पाकिस्तान ने यह फैसला अपनी सरकार के आदेश पर लिया है. इसके चलते पाकिस्तान क्रिकेट पर बैन नहीं लगाया जा सकता है. स्पोर्टस्टार से बातचीत करते हुए एहसान मणि ने कहा, अगर पाकिस्तान अपनी सरकार के निर्देशों का पालन करता है, तो उस पर कोई बैन नहीं लगाया जा सकता है.’ ICC के पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि इसी आधार पर भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान अपने मैच मेजबान पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया था. ऐसे में ICC दोहरा मापदंड नहीं अपना सकती है. इसका मतलब है कि पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने के बावजूद ICC कोई सख्त एक्शन नहीं ले पाएगा.

क्या सच में एक्शन से बच जाएगा पाकिस्तान?

अगर हम पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ मैच (IND vs PAK) का बॉयकॉट करने के फैसले को चैंपियंस ट्रॉफी से जोड़कर देखें, तो शायद पाकिस्तान सजा से बच नहीं पाएगा. दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान पाकिस्तान मेजबान देश था, जिसके चलते भारत ने पहले ही साफ कर दिया था कि वो पाकिस्तान खेलने नहीं जाएगा. इसके चलते ICC ने भारत और पाकिस्तान का मुकाबला न्यूट्रल वेन्यू पर करवाया. वहीं, इस टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाने वाला है. पाकिस्तान ने ऐसे समय पर भारत के खिलाफ खेलने से  इनकार किया है, जब टूर्नामेंट को शुरू होने में 1 हफ्ते से भी कम समय बचा है. ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है. इस पर आखिरी फैसला ICC द्वारा ही लिया जाएगा.

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, रविवार शाम को पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया के जरिए एलान किया कि उनकी टीम टी20 विश्व कप खेलने के लिए मंजूरी मिल गई है. साथ ही कहा गया कि पाकिस्तान की टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ कोलंबो में होने वाला मैच नहीं खेलेगी. हालांकि पाकिस्तान सरकार ने इसकी कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई, लेकिन लोग इसे बांग्लादेश से जोड़कर देख रहे है. दरअसल, बांग्लादेश ने मांग की थी कि टी20 वर्ल्ड कप में उनके मैच भारत की जगह श्रीलंका में शिफ्ट कराए जाएंगे. यह डिमांड उस समय सामने आई, जब टूर्नामेंट को शुरू होने में लगभग 1 महीने का समय बचा था. ऐसे में ICC ने बांग्लादेश की मांग को खारिज कर दिया. इसके चलते बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप का बॉयकॉट करने का फैसला किया. इस दौरान पाकिस्तान ने खुलकर बांग्लादेश का सपोर्ट किया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

कोविड में ऐसा क्या हुआ था? जिसकी वजह से आधी हो चीन के नागरिकों की सैलरी; देश छोड़ भाग रहे अमीर!

China: इस निराशा ने चीन में एक नए ट्रेंड को जन्म दिया है जिसे "लेट…

Last Updated: April 6, 2026 15:40:26 IST

IPL 2026: फिटनेस टेस्ट पास करने की देरी, दोबारा मैदान पर होंगे एमएस धोनी, किस टीम से मैच?

एमएस धोनी की वापसी से चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को बड़ी राहत मिल…

Last Updated: April 6, 2026 15:21:24 IST

शराब नीति मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, केजरीवाल ने खुद पेश की अपनी दलील; क्यों भड़के एसजी?

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई. जहां…

Last Updated: April 6, 2026 15:16:13 IST

बास्केटबॉल ने कैसे ली 20 साल के मरीन इंजीनियरिंग छात्र की जान? खुलासे के बाद पुलिस का भी ठनका माथा

Pune: घटना के बाद विशाल को तुरंत तालेगांव इलाके के पास के एक हॉस्पिटल ले…

Last Updated: April 6, 2026 15:16:46 IST

Karnataka 2nd PUC Result 2026 Date: कर्नाटक बोर्ड 12वीं रिजल्ट karresults.nic.in पर जल्द, ऐसे करें आसानी से चेक

Karnataka 2nd PUC Result 2026 Date: कर्नाटक बोर्ड जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी…

Last Updated: April 6, 2026 15:06:57 IST

EXCLUSIVE: बड़ा खुलासा, अशोक खरात कुछ ही दूरी पर लोगों की बीवियों से बनाता था संबंध

Ashok Kharat Viral Video News: अशोक खरात अपने बंगले में महिलाओं का यौन शोषण करने…

Last Updated: April 6, 2026 14:26:33 IST