Pakistan Beat Namibia: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हरा दिया है. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम सुपर 8 में पहुंच गई है. इसके अलावा, यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हराकर सुपर 8 में जगह बना ली है.
Pakistan Beat Namibia: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हरा दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया के सामने 200 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में नामीबिया की टीम 97 रनों पर ऑलआउट हो गई. नामीबिया की तरफ से कोई भी बल्लेबाज सफल नहीं हो पाया. नामीबिया की तरफ से स्टीनकैंप ने 23 और एलेक्स वॉक्सचेंग ने 20 रनों की पारी खेली. बाकी बल्लेबाज कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके.
नामीबिया की तरफ से बल्लेबाजी और गेंदबाजी बेहद फींकी रही. गेंदबाजी में नामीबिया के कप्तान ईरास्मस ने 1 विकेट और जैक ब्रेसेल ने 2 विकेट झटके. इसके अलावा, नामीबिया के किसी भी गेंदबाज को सफलता नहीं मिली.
इससे पहले, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. आज पाकिस्तान ने गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया. पाकिस्तान की तरफ से शाहिबजादा फरहान ने शतक लगाया. उन्होंने 58 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली. जिसमें 11 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके अलावा, अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने 23 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए. इसके अलावा, शादाब खान ने 22 गेंदों में 36 रनों की नाबाद पारी खेली. जिन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 3 छक्के लगाए.
अगर गेंदबाजी की बात करें तो पाकिस्तान की तरफ से शादाब खान ने 3 विकेट, उस्मान तारिक ने 2 विकेट, मोहम्मद नवाज ने 1 विकेट और सलमान मिर्जा ने 1 विकेट लिए.
नामीबिया को 102 रनों से हराकर पाकिस्तान की टीम सुपर 8 में पहुंच गई है. इसके साथ ही नामीबिया, नीदरलैंड और यूएसए टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…