<
Categories: खेल

India vs Sri Lanka Asia Cup 2025 Match Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत और श्रीलंका का मैच, जानिए पूरी डिटेल

IND vs SL, Asia Cup Match: भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप की सुपर-4 स्टेेज का आखिरी मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया तो पहले ही सुपर-4 के अपने दोनों मैच जीतकर फाइनल में पहुंच चुकी है.

India vs Sri Lanka, Asia Cup Super-4 match Live Streaming: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. ग्रुप स्टेज के रोमांचक मैचों के बाद अब सुपर‑4 स्टेज (Super‑4 stage) का आखिरी मुकाबला भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच होने वाला है. इस बार इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों की यह पहली भिड़ंत है. भारत ने पहले ही सुपर-4 के दोनों मैच जीतकर फाइनल (Final) में जगह पक्की कर ली है, जबकि श्रीलंका पहले ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. ऐसे में ये मैच सिर्फ एक औपचारिकता है. हालांकि श्रीलंका की टीम इस मैच को जीतकर एशिया कप 2025 से जीत के साथ विदा होना चाहेगी.

कब और कहां खेला जाएगा मैच?

भारत और श्रीलंका का यह सुपर‑4 मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा। भारत ने सुपर‑4 स्टेज के पहले दोनों मैच भी इसी मैदान पर खेले हैं।

मैच का टॉस शाम 7:30 बजे (7:30 PM IST) होगा, और 30 मिनट बाद यानी 8:00 बजे (8:00 PM IST) मुकाबला शुरू हो जाएगा.

कैसे देखें IND vs SL मैच का LIVE प्रसारण?

अगर आप घर बैठे यह मुकाबला देखना चाहते हैं, तो आपके पास कई सारे ऑप्शंस मौजूद हैं.

टीवी पर: Sony Sports Ten 1, Ten 1 HD, Ten 5, Ten 5 HD पर मैच लाइव दिखेगा.

इसके अलावा Sony Sports Ten 3 / Ten 3 HD (हिंदी भाषा) और Sony Sports Ten 4 (तमिल / तेलुगु) पर भी प्रसारण होगा.

Live Streaming की बात की जाए तो आप Sony LIV ऐप (Sony LIV App / Website) पर आप लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं.

इस तरह आप मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर पर भी इस मुकाबले का पूरा मज़ा उठा सकते हैं.

श्रीलंका की टीम (Sri Lanka Squad):

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानीदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दुशमंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना. 

भारत की टीम (Team India Squad):

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

ये भी पढ़े-

 Asia Cup 2025 Points Table: इंडिया के फाइनल में पहुंचने पर बदली प्वॉइंट्स टेबल, पाकिस्तान को हुआ बड़ा फायदा

TEAM INDIA IN ASIA CUP FINAL: बांग्लादेश को रौंदकर शान से फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, छा गए अभिषेक और कुलदीप

Pradeep Kumar

Recent Posts

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST