<

IND vs AFG 3rd T20I Live Streaming: फ्री में कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान का तीसरा टी20 मुकाबला? यहां देखिए लाइव मैच देखने का सबसे सिंपल तरीका!

IND vs AFG 3rd T20I Live Streaming: अगर आप बिना जेब ढीली किए भारत और अफगानिस्तान का तीसरा T20I मुकाबला लाइव देखना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. फ्री में मैच देखने का एक बहुत ही आसान तरीका है, जानिए कैसे देख सकते हैं यह रोमांचक मुकाबला?

India vs Afghanistan 3rd T20 Live Streaming: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इब्राहिम जादरान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान टीम के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज का आखिरी मैच खेलेगी. भारतीय टीम मंगलवार को पिछला मैच 7 विकेट से जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है.

भारतीय टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में काफी मजबूत नजर आई है. पहले मैच में पांचवें गेंदबाज को लेकर कुछ सवाल उठे थे, लेकिन दूसरे मैच में नितीश कुमार रेड्डी ने 3 विकेट चटकाकर उन सभी चिंताओं को दूर कर दिया. वहीं, टीम की बल्लेबाजी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है.

दूसरी तरफ, अफगानिस्तान की टीम लगातार वही गलतियां दोहरा रही है. टीम लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवा रही है, जिसकी वजह से कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन पा रही है और टीम बोर्ड पर बड़ा स्कोर टांगने में नाकाम रही है. गेंदबाजी में भी अफगान गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह बेबस दिखे हैं.

मैच से जुड़ी जानकारी

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा T20I मुकाबला गुरुवार, 17 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.

मैच का समय: यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

TV पर प्रसारण: भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनलों पर देखा जा सकता है.

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग: मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड (FanCode) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

फ्री में कैसे देखें मुकाबला

अगर आप यह मैच मुफ़्त में देखना चाहते हैं, तो मैच का सीधा प्रसारण DD Sports पर किया जाएगा. आप भारत और अफ़गानिस्तान के बीच तीसरा T20 मैच DD यानी दूरदर्शन के स्पोर्ट्स चैनल पर मुफ़्त में देख सकते हैं. हालांकि, जिनके पास DD Free Dish कनेक्शन है वो यह मुकाबला आसानी से देख सकते हैं.

दोनों टीमों की स्क्वॉड (Squads)

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर.

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगियालिया खरोटे, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फज़लहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई, नवीन-उल-हक.

IND vs AFG 3rd T20I Predicted Playing XI: आज अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? 3 बड़े बदलावों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया; देखें संभावित XI

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

महिलाओं को ही नहीं पुरुषों को भी मिलेगी करवा चौथ की छुट्टी, इस राज्य में स्कूल-कॉलेज भी रहेंगे बंद

Karwa Chauth Holiday: करवा चौथ से पहले हिमाचल प्रदेश सरकार ने लोगों को तोहफा दिया…

Last Updated: October 28, 2026 14:25:14 IST

संजू सैमसन ने भारत के जीत के लिए किस चीज की दी कुर्बानी? अभिषेक शर्मा ने बांधे तारीफों के पुल; किया हैरान करने वाला खुलासा

Abhishek Sharma Praises Sanju Samson: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार शतक लगाने…

Last Updated: October 28, 2026 14:00:52 IST

झारखंड की ओपन जेल में अनोखी शादी, पूर्व माओवादी कमांडरों के लिए पुलिस-प्रशासन बना बाराती

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कभी…

Last Updated: October 28, 2026 13:59:12 IST

Bigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा ग्रैंड फिनाले? सामने आई तारीख, रोहित शेट्टी ने दिया बड़ा हिंट!

Bigg Boss 20 Grand Finale: 'बिग बॉस 20' के ग्रैंड फिनाले की संभावित तारीख सामने…

Last Updated: October 28, 2026 13:47:03 IST

कोटा में BTech छात्र भुवनेश नागर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, जयपुर की फैक्ट्री से पकड़े गए आरोपी

Kota Crime: राजस्थान के कोटा में बीटेक छात्र भुवनेश नागर की हत्या की गई थी.…

Last Updated: October 28, 2026 13:02:58 IST

Neeraj Yadav: भारत को 3 गोल्ड मेडल दिलाने वाले एथलीट ने क्यों किया सुसाइड? हैरान करने वाली है पीछे की वजह

Neeraj Yadav Suicide: भारतीय पैरा-एथलेटिक्स टीम के हेड कोच एस. सत्यनारायण ने कहा कि नीरज…

Last Updated: October 28, 2026 13:02:54 IST