<
Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 20 में महिलाओं के लिए नया कैप्टेंसी चैलेंज, लाइक्स और वीडियोज के आधार पर बनेंगे कैप्टन?

Bigg Boss 20 के घर में कैप्टेंसी के टास्क में बॉस ने महिला कंटेस्टेंट्स के लिए कैप्टेंसी टास्क में घर के दूसरे सदस्यों के साथ छोटी-छोटी रील बनाने का टास्क दिया. हर कंटेस्टेंट को अपनी परफॉर्मेंस के लिए दो मिनट मिले.

Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में कैप्टंसी का टास्क हो रहा है. एक तरफ कुशल तंवर उर्फ गुल्लू ने कैप्टेंसी के टास्क में जगह बना ली है. वहीं अब महिलाओं के लिए भी कैप्टेंसी टास्क हुआ. इस टास्क में बिग बॉस ने महिला कंटेस्टेंट्स के लिए कैप्टेंसी टास्क में घर के दूसरे सदस्यों के साथ छोटी-छोटी रील बनाने का टास्क दिया. हर कंटेस्टेंट को अपनी परफॉर्मेंस के लिए दो मिनट मिले. इसके बाद बाकी घरवालों को लाइक या डिसलाइक के जरिए अपनी राय देनी थी. 

रीत‍ि और माही को मिले सबसे ज्यादा लाइक्स

अरिशफ़ा ने स्काउट के लिए रील बनाई और कविता भी सुनाई, जिसे 7 लाइक्स मिले. लव ने माही, अमन और अरिशफ़ा को लेकर रील बनाई, जिसे 9 लाइक्स और 6 डिसलाइक्स मिले. रीति ने मैरी कॉम और काज़ी के लिए गाना गाया और उन्हें 15 लाइक्स मिले. आम्रपाली ने काज़ी और माही की नकल करके सभी का मनोरंजन किया लेकिन उन्हें 6 लाइक्स के मुकाबले 9 डिसलाइक्स मिले. 

माही ने की कनिका की मिमिक्री

उदिति ने माही, अरिशफ़ा और काज़ी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की और उनकी परफॉर्मेंस को 11 लाइक्स मिले. वहीं माही ने कनिका की मिमिक्री करके घरवालों को खूब हंसाया और उन्हें भी 15 लाइक्स मिले. इस पूरे टास्क के बाद गुल्लू के साथ रीति, माही और कनिका भी कैप्टेंसी की दावेदारी में शामिल हो गईं. 

माही के कारण रोए यंग

बिग बॉस के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माही ने यंग को नोमिनेट किया. उनका कहना था कि यंग पहले ही कैप्टन बन चुके थे, इसलिए उन्हें कैप्टन नहीं बनाना है. इस बात से यंग काफी भावुक हो गए. यंग ने कहा कि माही टास्क से पहले उनके सिर पर नाच रही थीं. जो उनके लोग हैं, वो उनके साथ रहेंगे न और जो उन्हें मानते ही नहीं वो काहे के उनके लोग. उन्होंने माही के लिए कहा, कि माही ने हमेशा मुझसे कहा कि माही हमेशा यंग के साथ रहेंगी. 

इसके बाद उन्होंने वहां बैठे लोगों के सामने मैरी कॉम की बात कही कि मैरी कॉम ने उनके सामने कहा कि माही ने उनके बारे में गलत बोला. माही ने कहा कि मैंने यंग को बेटा बनाकर बहुत गलती की. इसके बाद यंग भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि सब मुझसे कहते हैं कि वो मुझसे प्यार करते हैं लेकिन पीठ पीछे सब एक्टिंग करते हैं. मैंने किसी के साथ क्या गलत किया. मैंने उसको मां बोला, बेबी बोला रे… 

ये भी पढ़ें: ‘इनकी तिजोरी…’ Bigg Boss 20 के घर में देवरानी-जेठानी; माही विज को लूटने की फिराक में कनिका मान

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Bigg Boss 20: उदिति ने गुल्लू को कहा ‘चोर’, जवाब में EX पर पहुंची बात; फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में 'चोर' वाले कमेंट पर उदिति सिंह और गुल्लू…

Last Updated: October 8, 2026 11:49:56 IST

Gold Price Today: फिर महंगा हुआ सोना, 10 ग्राम की कीमत सुन पकड़ लेंगे माथे; जानें आज का रेट

Gold Price Today 8 October 2026: कॉमेक्स पर सोने में 0.39% की तेज़ी आई और…

Last Updated: October 8, 2026 12:10:56 IST

Nana Patekar Death: मौत के ठीक पहले नाना पाटेकर ने किसे किया था मैसेज? नहीं मिला रिप्लाई फिर…;  एक्टर के डेथ को लेकर बड़ा खुलासा

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर न सिर्फ अपनी बोल्ड और सीरियस एक्टिंग के लिए जाने…

Last Updated: October 8, 2026 11:39:39 IST

Silver Rate Today: चांदी के दाम में फिर बदलाव! दिल्ली से मुंबई तक जानें 1 किलो का रेट

Silver Rate Today 6 Oct 2026: आज चांदी खरीदने वालों के लिए ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 8, 2026 11:31:19 IST

Anushka Sharma Mumbai Property: 44 करोड़ की प्रॉपर्टी, अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदे 3 लग्जरी फ्लैट; जानें पूरी डिटेल

Anushka Sharma Mumbai Property: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के परिवार ने मुंबई के वर्सोवा…

Last Updated: October 8, 2026 11:02:26 IST

Nana Patekar Death: अगर एक्टिंग नहीं करता तो ‘अंडरवर्ल्ड’ के लिए काम करता, नाना पाटेकर ने खुद किया था खुलासा; बोले, ‘मैं बहुत वॉयलेंट था’

नाना पाटेकर ने कई इंटरव्यू में कहा है कि उनकी मां 'अंडरवर्ल्ड' के परिवार से…

Last Updated: October 8, 2026 11:02:12 IST