IND vs AFG 3rd T20I Weather Forecast: भारत बनाम अफगानिस्तान के तीसरे टी-20 मैच में दिल्ली का मौसम एक बड़ा मोड़ ला सकता है. क्या बारिश इस मुकाबले का मज़ा किरकिरा करेगी या फिर दर्शकों को छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी? जानिए पिच का पूरा मिजाज और मौसम का नया अपडेट.
भारत-अफगानिस्तान मैच पर मंडराया खतरा! दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल?
India vs Afghanistan 3rd T20I Weather Forecast In Hindi: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी-20 मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यह एक अनोखा मुकाबला है क्योंकि भारत इस पूरी सीरीज में मेजबान नहीं, बल्कि ‘अवे टीम’ (सफर करके आई टीम) के रूप में खेल रहा है, भले ही मैच भारत में हो रहे हैं. इससे पहले भारत ने अफगानिस्तान को एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज में हराया था. लगातार चार जीत के बाद भारत का हौसला बुलंद है, जबकि अफगानिस्तान इस टी-20 सीरीज में वापसी की कोशिश करेगा. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी.
दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों के लिए काफी अच्छा माना जाता है. यहाँ अब तक खेले गए 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 9 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 5 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है.
यह पिच मुख्य रूप से बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. छोटे बाउंड्री होने के कारण यहाँ बड़े शॉट लगाना आसान होता है. आईपीएल 2026 के दौरान भी दिल्ली में कई हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिले थे, जहाँ टीमों ने आसानी से 200 से ज्यादा रन बनाए.
हालाँकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच धीमी हो सकती है. ऐसे में दूसरी पारी में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा, दिल्ली में हुई बारिश के कारण शुरुआत में पिच पर थोड़ी नमी रह सकती है, जिससे शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है.
दिन के समय बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की 65% संभावना है. मैच के दौरान तापमान 24°C से 30°C के बीच रहेगा. रात के समय बारिश की संभावना घटकर 10% रह जाएगी. अगर दिन में तेज बारिश होती है, तो मैच समय पर शुरू कराने के लिए मैदानकर्मियों को काफी मेहनत करनी पड़ सकती है.
आंकड़ों के मामले में भारतीय टीम का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा है.
प्रशंसक इस मुकाबले का सीधा प्रसारण FanCode ऐप और Sony Sports Network पर देख सकते हैं.
Evergreen Song: 2013 में रिलीज हुई फुकरे को दर्शकों का काफी प्यार मिला. इसके गाने…
CEC Gyanesh Kumar’s Z+ Security Upgraded:अशोक रोड पर मौजूद ECI हेडक्वार्टर, 'निर्वाचन सदन' में भी…
Nagpur School Bus Fire: नागपुर के वाठोडा चौक पर 35-40 बच्चों से भरी स्कूल बस…
संभल में एक 74 वर्षीय महिला के अंतिम संस्कार में उनके दो पालतू हाथी, परमा…
Nana Patekar: नाना पाटेकर ने कहा था कि विराट कोहली ऐसा प्लेयर है, जिसको वो…
Soldier Attack Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के जेवर में बाइक टक्कर विवाद में दबंगों ने…