Jaipur Nagar Nigam Re-Polling Result: जयपुर नगर निगम के चार वार्डों में पुनर्मतदान हुआ, जिसका रिजल्ट आ गया है. 16 सितंबर को चार वार्डों के पांच पोलिंग बूथ पर दोबारा वोटिंग कराई गई थी. हैरानी की बात ये है कि इन चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है.
जयपुर नगर निगम री-पोलिंग रिजल्ट, कांग्रेस प्रत्याशियों की हुई जीत
Jaipur Nagar Nigam Re-Polling Result: जयपुर नगर निगम के चार वार्डों में हुए पुनर्मतदान के नतीजे सामने आ गए हैं. बुधवार 16 सितंबर को चार वार्डों के पांच पोलिंग बूथ पर दोबारा वोटिंग कराई गई थी. इसके बाद गुरुवार सुबह मतगणना हुई और सभी चार सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की. इन वार्डों के चुनाव परिणाम पहले रोक दिए गए थे लेकिन अब पुनर्मतदान के बाद तस्वीर साफ हो गई है.
गुरुवार सुबह 8 बजे भवानी निकेतन परिसर में जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक की मौजूदगी में वोटों की गिनती शुरू हुई. मतगणना पूरी होने के बाद चारों विजेता प्रत्याशियों को जीत का सर्टिफिकेट भी सौंप दिया गया.
ईवीएम में गड़बड़ी के बाद इन पांच बूथों पर पुनर्मतदान कराया गया था. नतीजों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने अलग-अलग अंतर से जीत दर्ज की. पुनर्मतदान के बाद वार्ड नंबर 9, 18, 25 और 34 के नतीजे घोषित किए गए. चारों ही वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की.
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में से 146 वार्डों के परिणाम 14 सितंबर को ही घोषित कर दिए गए थे. उस समय भाजपा ने 78 वार्डों में जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस के 53 और निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में 15 सीटें गई थीं. चार वार्डों के पुनर्मतदान के बाद अब नगर निगम की तस्वीर बदल गई है. चारों सीटें कांग्रेस के खाते में जाने से पार्टी के पार्षदों की संख्या 53 से बढ़कर 57 हो गई है. अब जयपुर नगर निगम में भाजपा के 78, कांग्रेस के 57 और निर्दलीय 15 पार्षद हैं.
ये भी पढ़ें: PM Modi Birthday: PM नरेंद्र मोदी के 76 साल, उनके 76 बड़े काम; जानें किन फैसलों की देशभर में रही चर्चा?
चंद्रपुर के एक छात्रावास में कक्षा 9 के एक छात्र पर स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा…
Tanushree Dutta on Nana Patekar Death: नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम…
Nepal Earthquake:यह भूकंप ऐसे समय में आया है जब नेपाल 26 अगस्त को देश में…
Tanmay Baloda Record: भारत U-19 के बाएं हाथ के स्पिनर तन्मय बलोदा ने ऑस्ट्रेलिया के…
Arun Govil: अरुण गोविल ने भगवान राम के किरदार को निभाया था. वे दशकों तक…
Evergreen Song: 2013 में रिलीज हुई फुकरे को दर्शकों का काफी प्यार मिला. इसके गाने…