<
Categories: खेल

IND vs AFG: गौतम गंभीर के वो 5 तुरुप के इक्के, जिनके दम पर भारत ने किया क्लिन स्विप; एशियन गेम्स के लिए मास्टरप्लान तैयार ?

India vs Afghanistan T20I: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे सीरीज 3-0 से जीत ली. भारतीय टीम ने तीनों मैच एकतरफा अंदाज में जीते.इस सीरीज में टीम इंडिया के पांच स्टार खिलाड़ियों ने सबका दिल जीता. उनके शानदार प्रदर्शन ने टीम का हौसला बढ़ाया है.

India Clean Sweep Afghanistan: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे सीरीज 3-0 से जीत ली. भारतीय टीम ने तीनों मैच एकतरफा अंदाज में जीते. इस सीरीज में टीम इंडिया के पांच स्टार खिलाड़ियों ने सबका दिल जीता. उनके शानदार प्रदर्शन ने टीम का हौसला बढ़ाया है. 2026 एशियन गेम्स से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर बहुत खुश होंगे.

अभिषेक शर्मा

ओपनिंग बैट्समैन अभिषेक शर्मा ने इस T20 सीरीज में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने तीन मैचों में 76.33 की शानदार औसत से 229 रन बनाए. इस दौरान अभिषेक ने 269.41 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 18 चौके और 22 गगनचुंबी छक्के लगाए. अभिषेक ने इस सीरीज में एक सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी भी बनाई. अभिषेक ने तीनों मैचों में अच्छी पारियां खेलीं.

संजू सैमसन

विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने पहले मैच में निराश किया, लेकिन इसके बाद दूसरे और तीसरे मैच में शानदार पारियां खेलीं. सैमसन ने तीन मैचों में 39 की औसत से 117 रन बनाए. इस दौरान सैमसन ने 180 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 11 चौके और आठ लंबे छक्के लगाए. सैमसन ने सीरीज में दो शानदार हाफ सेंचुरी भी लगाईं. इसके साथ ही उन्होंने एशियन गेम्स 2026 से पहले अपनी फॉर्म वापस पा ली है.

ईशान किशन

शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन ने इस सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया है. दलीप ट्रॉफी 2026 में 270 रन की पारी के साथ उतरे किशन ने पहले दो मैचों में शानदार पारियां खेलीं. उन्होंने तीन मैचों में 45 की औसत से कुल 90 रन बनाए. हालांकि, उनका स्ट्राइक रेट 140.62 रहा. किशन ने सीरीज में 9 चौके और 3 छक्के भी लगाए. किशन ने अफगानी गेंदबाजों को भी परेशान किया.

नीतीश कुमार रेड्डी

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने बल्ले से सिर्फ एक पारी खेली, जिसमें सिर्फ एक रन बनाया. हालांकि, उन्होंने गेंद से काफी प्रभावित किया. रेड्डी ने 3 मैचों में कुल 9 ओवर फेंके, जिसमें 13.17 की शानदार औसत से 6 विकेट लिए. नीतीश का स्ट्राइक रेट 9 रहा, जबकि उनका इकॉनमी रेट 8.78 रहा.

अर्शदीप सिंह

स्विंग के जादूगर कहे जाने वाले अर्शदीप सिंह को पिछले मैच में आराम दिया गया था. हालांकि, उन्होंने पहले दो मैचों में अफगानिस्तान के खिलाफ गेंद से शानदार प्रदर्शन किया. अर्शदीप सिंह ने 2 मैचों में 8 ओवर में 10.80 की शानदार औसत से कुल 5 विकेट लिए. अर्शदीप का स्ट्राइक रेट 9.60 रहा, जबकि उनका इकॉनमी रेट 6.75 रहा.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Nana Patekar son: कौन हैं मल्हार पाटेकर? नाना के बेटे ने फिल्मों में काम किया, फिर भी लाइमलाइट से रहते हैं दूर

Nana Patekar son: नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने भी फिल्मी दुनिया में काम…

Last Updated: October 8, 2026 19:06:02 IST

पहले दृश्यम 3 और अब सनी देओल की कोर्टरूम ड्रामा से बाहर हुए अक्षय खन्ना, क्यों बड़ी फिल्में छोड़ रहे एक्टर

Akshaye Khanna: धुरंधर में सफलता के बाद अक्षय खन्ना कई फिल्मों से खुद को वापस…

Last Updated: October 8, 2026 18:44:09 IST

कमल हासन का दमदार कमबैक, Indian 3 का हुआ एलान, ‘सेनापति’ बनकर फिर मचाएंगे तहलका

Indian 3: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन दमदार वापसी करने वाले हैं. वे…

Last Updated: October 8, 2026 18:31:05 IST

नए अंदाज में आएगी ‘अमर, अकबर, एंथनी’, अब्बास-मस्तान बनाएंगे ‘3 मंकीज’, पोस्टर रिलीज

3 Monkeys: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान अपनी नई फिल्म 3 मंकीज लेकर आ…

Last Updated: October 8, 2026 18:19:57 IST

‘नाना पाटेकर ने खुद कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी…’ भावुक अतुल ने बताया कुछ ऐसा, भावुक हो गए फैंस

Nana Patekar: 9 अक्टूबर की सुबह 05:20 बजे नाना पाटेकर की मौत की खबर आई,…

Last Updated: October 8, 2026 17:44:35 IST

सऊदी को बचाने उतरी पाकिस्तानी सेना, लेकिन खुद कई मोर्चों पर घिरा पाकिस्तान; हूतियों से जंग कितनी आसान?

Pakistan Saudi Arabia: मध्य पूर्व में हूती हमलों के बढ़ते खतरे के बीच पाकिस्तान ने…

Last Updated: October 8, 2026 17:32:44 IST