<
Categories: मनोरंजन

Hanuman Ansh Box Office Collection: 400 करोड़ के पार जाएगी ‘हनुमान अंश’? टूट गए बॉलीवुड के कई रिकॉर्ड; जानें अब तक की कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection: भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 309.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

Hanuman Ansh Box Office Collection: शोभिनव सत्‍या और विहान शेडगे की फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है. सिनेमाघरों में 42 दिन पूरे कर चुकी यह स्पिरिचुअल ड्रामा फिल्म छठे हफ्ते में भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है. गुरुवार, 17 सितंबर को फिल्म ने भारत में 6.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. यह आंकड़ा पिछले दिन यानी 41वें दिन की 6 करोड़ रुपये की कमाई से करीब 4.2 प्रतिशत ज्यादा है.

42वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने कमाए 6.25 करोड़

‘हनुमान अंश’ ने अपने 42वें दिन भारत में 6.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. फिल्म को इस दिन कुल 9,160 शोज मिले. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 243.38 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 287.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

फिल्म की लगातार कमाई से साफ है कि छठे सप्ताह में भी इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म में शोभिनव सत्‍या, विहान शेडगे के अलावा चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं.

विदेशों में भी जारी है फिल्म की कमाई

‘हनुमान अंश’ ने 42वें दिन विदेशों में भी 1.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ फिल्म की कुल ओवरसीज ग्रॉस कमाई 21.75 करोड़ रुपये हो गई है. भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 309.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

छठे हफ्ते में 80 करोड़ से ज्यादा कमाई

फिल्म की साप्ताहिक कमाई पर नजर डालें तो ‘हनुमान अंश’ ने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ रुपये कमाए. दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 40 लाख रुपये रही. तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ रुपये और चौथे हफ्ते में 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ.

पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 90.25 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं, छठे हफ्ते में अब तक फिल्म 80.25 करोड़ रुपये जुटा चुकी है. छठे सप्ताह के 36वें दिन फिल्म ने 10.50 करोड़ रुपये, 37वें दिन 18.50 करोड़ रुपये और 38वें दिन 22.50 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद 39वें और 40वें दिन फिल्म ने 8.25-8.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. 41वें दिन कमाई 6 करोड़ रुपये रही, जबकि 42वें दिन फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये जोड़े.

42वें दिन इतनी रही ऑक्यूपेंसी

‘हनुमान अंश’ के हिंदी 2D वर्जन की 42वें दिन कुल ऑक्यूपेंसी 17.53 प्रतिशत रही. सुबह के शोज में 7.92 प्रतिशत, दोपहर में 17.46 प्रतिशत, शाम के शोज में 22.08 प्रतिशत और रात के शोज में 20.69 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

संत नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित है फिल्म

‘हनुमान अंश’ को किताब ‘Divine Detour: That Changed My Life’ से प्रेरित बताया गया है. फिल्म संत नीम करोली बाबा के जीवन से जुड़ी कहानी पर आधारित एक हिंदी स्पिरिचुअल ड्रामा है. विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म की कहानी लिखने के साथ इसका निर्देशन भी किया है. फिल्म में शोभिनव सत्‍या और विहान शेडगे मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं.

डिस्क्लेमर: बॉक्स ऑफिस से जुड़े आंकड़े सार्वजनिक और इंडस्ट्री सोर्स से लिए गए हैं. जब तक स्पष्ट रूप से न बताया गया हो, सभी आंकड़े अनुमानित हैं. आधिकारिक स्टूडियो डेटा अपडेट होने या अंतरराष्ट्रीय बाजारों से नए आंकड़े मिलने के बाद इन आंकड़ों में बदलाव हो सकता है. यह जानकारी केवल सूचनात्मक और मनोरंजन के उद्देश्य से दी गई है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Caught on CCTV: दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में घुसे हथियारबंद बदमाश, करोड़ों के गहने और कैश लेकर हुए फरार

Caught on CCTV: बिहार के बेतिया जिले से एख वीडियो सामने आई है. कुछ हथियारबंद…

Last Updated: November 18, 2026 20:07:52 IST

Watch Video: फेल होने पर भड़के नर्सिंग छात्र, प्रिंसिपल से भिड़े ABVP कार्यकर्ता; मारपीट के बाद पुलिस छावनी बना कॉलेज

Watch Video: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई में हैरान करने वाला मामला सामने…

Last Updated: November 18, 2026 19:39:26 IST

Uttarakhand News: पति-पत्नी के झगड़े ने लिया खौफनाक मोड़, गुस्से में पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, क्या है मामला?

Uttarakhand Crime: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 18, 2026 18:58:11 IST

હાથી સિમેન્ટ–સિધ્ધી સિમેન્ટે લોન્ચ કરી એડવાન્સ્ડ કન્સ્ટ્રક્શન કેમિકલ્સની નવી રેન્જ

નવી દિલ્હી [ભારત], ૧૮ નવેમ્બર: હાથી સિમેન્ટ અને સિધ્ધી સિમેન્ટ જેવી વિશ્વસનીય બ્રાન્ડ્સ ધરાવતી સૌરાષ્ટ્ર…

Last Updated: November 18, 2026 18:55:30 IST

Watch Video: स्टेज पर दूसरी लड़की के साथ डांस कर रहा था बॉयफ्रेंड, तभी पहुंच गई गर्लफ्रेंड; फिर जश्न के बीच मच गया बवाल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़का स्टेज पर…

Last Updated: November 18, 2026 18:53:34 IST

प्रेम संबंध खत्म करना चाहती थी महिला हेड कांस्टेबल, ASI ने नहीं मानी बात तो रची खौफनाक साजिश; कार में जला दी लाश

Gujarat ASI Murder Case: गुजरात के साबरकांठा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: November 18, 2026 18:48:47 IST