Live TV
Search
Home > क्रिकेट > क्रुणाल पांड्या IN, अक्षर OUT! वैभव का फिर दिखेगा जलवा, अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

क्रुणाल पांड्या IN, अक्षर OUT! वैभव का फिर दिखेगा जलवा, अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs AFG T20I Series: अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत का संभावित 16 सदस्यीय स्क्वाड. हार्दिक पंड्या और नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी तय, जबकि क्रुणाल पंड्या को मिल सकती है जगह.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Published: September 1, 2026 12:05:00 IST
Last Updated: 2026-09-01 12:15:31

Mobile Ads 1x1

Krunal Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम 13 सितंबर से शुरू हो रही अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ तीन मैचों की T20I सीरीज़ के लिए तैयार है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने उतरने वाली टीम इंडिया को इस सीरीज़ में कई स्टार खिलाड़ियों का साथ मिलने वाला है. यह सीरीज़ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर को खेली जाएगी. इस महीने के अंत में जापान में होने वाले एशियन गेम्स की तैयारियों के लिहाज़ से यह सीरीज़ काफ़ी अहम मानी जा रही है.

अजीत अगरकर की अगुआई वाली सीनियर सेलेक्शन कमेटी इस हफ़्ते बैठक कर अफ़गानिस्तान सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर सकती है. इस बैठक में खिलाड़ियों के वर्कलोड और ऑलराउंडरों की फिटनेस पर खास ध्यान रहेगा.

टीम इंडिया में कौन-कौन से बड़े बदलाव संभव हैं?

1. स्टार ऑलराउंडरों की वापसी

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब कर रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और नीतीश कुमार रेड्डी तेज़ी से रिकवर हो रहे हैं:

  • जांघ की चोट से उबर रहे हार्दिक ने CoE में जमकर पसीना बहाया है और चयन के लिए तैयार हैं.
  • हैमस्ट्रिंग की समस्या से परेशान नीतीश कुमार रेड्डी अब पूरी तरह फिट हैं और ट्रेनिंग में हिस्सा ले रहे हैं.
  • ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी अपनी गेंदबाजी और फिटनेस का स्तर सुधार चुके हैं, उन्हें भी जल्द हरी झंडी मिल सकती है.

2. जसप्रीत बुमराह की वापसी में हो सकती है देरी

श्रीलंका के ख़िलाफ़ टेस्ट दौरे के दौरान घुटने की चोट का शिकार हुए जसप्रीत बुमराह को लेकर टीम प्रबंधन कोई जल्दबाज़ी नहीं करना चाहता. रिपोर्ट के मुताबिक, अफ़गानिस्तान सीरीज़ में उनका खेलना तय नहीं है. मैनेजमेंट उन्हें एशियन गेम्स से पहले पूरी तरह फिट देखना चाहता है.

3. क्रुणाल पंड्या की हो सकती है एंट्री

हालिया विदेशी दौरों पर अक्षर पटेल गेंद से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं. ऐसे में बाएं हाथ के स्पिनर के विकल्प के तौर पर क्रुणाल पंड्या के नाम पर चर्चा चल रही है. IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए क्रुणाल के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मौका मिल सकता है.

दूसरी ओर, इंग्लैंड के ख़िलाफ़ T20I सीरीज़ में चोटिल हुए मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस पर अभी तक कोई साफ़ जानकारी नहीं आई है.

अफ़गानिस्तान सीरीज़ के लिए संभावित भारतीय टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल/क्रुणाल पंड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, वैभव सूर्यवंशी.

Tags:

MORE NEWS