एक मामूली से अंगूठी के विवाद ने हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया. पुलिस ने मामला घरेलू हिंसा का बताया है जिसमें एक अंगूठी गुमने से गुस्साए पति ने पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी. जुर्म छिपाने के लिए पत्नी का शव चिता पर लिटा दिया लेकिन पुलिस के एक एक्शन ने सारे मंसूबों पर विराम लगा दिया.
पत्नी के चरित्र पर था शक, फिर रातों-रात पति ने कर दिया ऐसा कांड
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक मामूली से अंगूठ के विवाद में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या की दी. मामला टीपी नगर थाना क्षेत्र का है जहां देर रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. गुस्साए पति ने पत्नी का गला रेत दिया. जिससे पत्नी की मौत हो गई. परिजनों ने आनन-फानन ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां दूसरी अस्पताल में रेफर कर दिया गया. वहां पहुंच पाते उससे पहले ही महिला की मृत्यु हो गई. इसलिए शव को घर ले जाए और पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली. लेकिन पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल का रुख किया और शव को चिता से उतरवारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिसमें हत्या से जुड़े सुराग मिले हैं. पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है और उससे मामले की पूछताछ की जा रही है.
पुलिस ने शुरुआती जांच और पूछताछ में पाया कि 3 दिन पहले महिली की आलमारी से एक सोने की अंगूठी गायब हो गई थी जिसे लेकर पति सुरेश और पत्नी विमलेश के बीच लगातार विवाद का स्थिति बनी हुई थी. घर में बिगड़ते माहौल के बीच रविवार देर रात को दोनों के बीच कहासुनी हो गई और छोटे से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आक्रोशित पति ने पत्नी को ड्रेसिंग की ओर धक्का दे दिया जिससे पत्नी टेवल से टकराई और वहां लगा कांच टूटकर बिखर गया. पति ने कांच के वही टुकड़े उठाए और पति का गला रेत दिया.
दोनों की शादी को 30 साल हो गए थे लेकिन इस रिश्ते का अंत ऐसे मोड पर होगा, यह किसी ने सोचा तक नहीं होगा. गले पर वार करते ही विमलेश की तबियत बिगड़ने लगी और आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. पत्नी की हालत काफी गंभीर थी इसलिए बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही बिमलेश की मौत हो गई. घबराए परिजनों ने विमलेश को चिता तक पहुंचा दिया था लेकिन भाई विनोद के संदेह पर पुलिस को खबर की गई जिसके बाद टीपी नगर पहुंचकर शव चिता से उतरवाया गया और पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया.
इस पूरे मामले में संदेह और शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है और उससे मामले की पूछताछ की जा रही है. पति सुरेश नई बस्ती में मजदूरी करता है. शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद हिंसा से जुड़ा लग रहा है. फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े सबूत और गवाह जुटा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें:- चार दिन तक पति करता रहा तलाश, उधर प्रेमी पहले ही रच चुका था खौफनाक साजिश… झाड़ियों में मिला खून से सना चाकू और कपड़े!
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…