IND vs ENG 5th T20: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में भारतीय टीम कुछ बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है. इस मुकाबले में संजू सैमसन की वापसी हो सकती है, जबकि तिलक वर्मा का पत्ता कट सकता है.
संजू सैमसन की वापसी
IND vs ENG 5th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच 11 जुलाई (शनिवार) को 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला साउथेम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम होगा, जो शाम 7 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम के सामने अपनी साख बचाने की चुनौती होगी. भारत पहले ही 4 मैचों में 0-3 से सीरीज गंवा चुकी है, जिसके चलते अब भारतीय टीम पर व्हाइटवॉश का खतरा मंडरा रहा है. इतना ही नहीं, भारतीय टीम को अपना नंबर-1 का ताज बचाना है, जिसके लिए इंग्लैंड को किसी भी कीमत पर हराना होगा.
अगर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम 5वां टी20 मैच हार जाती है, तो ICC की टी20 टीम रैंकिंग में टीम इंडिया ने नंबर-1 की कुर्सी छिन जाएगी. ऐसे में भारतीय टीम सीरीज के आखिरी मुकाबले में पूरी तैयारी के साथ उतरेगी. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में कुछ बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. जानें कैसी होगी प्लेइंग-11…
इस मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की वापसी हो सकती है. संजू सैमसन इस मैच में तिलक वर्मा की जगह ले सकते हैं, जो पिछले कई मैचों में फ्लॉप हुए हैं. तिलक वर्मा आयरलैंड दौरे पर भी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर भी उनके बल्ले से रन नहीं आए हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट सीरीज के आखिरी मैच में तिलक वर्मा को बाहर करके संजू सैमसन को मौका देने पर विचार कर सकती है. वहीं, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के प्लेइंग-11 में रहने की उम्मीद है.
अगर संजू सैमसन की वापसी होती है, तो वह तिलक वर्मा की जगह मिडिल ऑर्डर में खेलते दिखाई दे सकते हैं. हालांकि 5वें नंबर पर संजू सैमसन के आंकड़े अच्छे नहीं है. संजू ने टी20 इंटरनेशनल में नंबर-5 पर 8 पारियां खेली है, जिसमें 127 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 138 रन बनाए हैं. वहीं, ओपनिंग करते हुए संजू सैमसन ने 31 पारियों में 178 के स्ट्राइक रेट से 932 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 4 फिफ्टी शामिल हैं.
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा/संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे/वाशिंग्टन सुंदर, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.
फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग.
आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…
सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…
रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…
हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…
Bijnor Woman Transmitted HIV To Brothers: बिजनौर के एक गांव में किराए पर रहने आई…
गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…