Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज कहां देख सकेंगे लाइव? यहां जानें टाइमिंग-वेन्यू समेत सारी डिटेल्स

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज कहां देख सकेंगे लाइव? यहां जानें टाइमिंग-वेन्यू समेत सारी डिटेल्स

IND vs ENG LIVE Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के मुकाबले 2 अलग-अलग समय पर खेले जाएंगे. ऐसे में जानिए इस सीरीज की टाइमिंग, वेन्यू, डेट और स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी डिटेल्स...

Written By:
Last Updated: June 30, 2026 13:07:32 IST

Mobile Ads 1x1

IND vs ENG T20I Series LIVE Streaming: भारतीय टीम व्हाइट बॉल सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर पहुंच गई है. 1 जुलाई से दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम आयरलैंड दौरे को भुलाकर नई शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

इस सीरीज में भारत के 15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी अपना डेब्यू कर सकते हैं. क्रिकेट एक्सपर्ट्स से लेकर फैंस तक हर कोई वैभव सूर्यवंशी को मैदान पर खेलता देखने के लिए एक्साइटेड है. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत बनाम इंग्लैंड टी20 इंटरनेशनल सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी. नीचे जानें सारी डिटेल्स…

टीवी पर कहां लाइव देख सकेंगे मैच?

1 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत होगी. इस सीरीज का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर सीरीज का लुत्फ उठा पाएंगे.

कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

अगर आप मोबाइल या लैपटॉप में भारत बनाम इंग्लैंड की टी20 इंटरनेशनल सीरीज देखना चाहते हैं, तो आपको JioHotstar की एप या वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर इस सीरीज के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

कब-कहां खेले जाएंगे मुकाबले?

शेड्यूल का बात करें, तो पहला टी20 मैच 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टी20 मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होगा, जबकि तीसरा नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा. फिर ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में चौथा टी20 मैच होगा, जबकि आखिरी और 5वां टी20 मुकाबला साउथैम्पटन के रोज बाउल में खेला जाएगा.

बता दें कि भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज के 5 मुकाबलों की टाइमिंग अलग-अलग है. इस सीरीज का पहला, तीसरा और चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा. वहीं, दूसरा और पांचवां टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम को 7 बजे शुरू होगा.

दोनों टीमों की स्क्वाड?

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, हर्षित राणा, ईशान किशन, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंग्टन सुंदर.

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, सन्नी बेकर, टॉम बेंटन, जैकब बैथल, जॉस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, सादिक महमूद, आदिल रशीद, रेहान अहमद, फिल साल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड.

Tags:

MORE NEWS