<

IND vs NED: भारत को हराना आसान नहीं, नीदरलैंड्स का टीम इंडिया के खिलाफ घटिया प्रदर्शन, जानें कैसा है वनडे, टी20 रिकॉर्ड?

India vs Netherlands: भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला आज अहमदाबाद में खेला जाएगा. जानें दोनों टीमों का वनडे और टी20 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और नीदरलैंड्स (India vs Netherlands) की टीमें 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने सामने होगी. दोनों टीमों के बीच क्रिकेट मुकाबले भले ही ज्यादा नहीं हुए हों, लेकिन जब भी दोनों टीमें आमने-सामने आई हैं, नतीजे लगभग एक जैसे रहे हैं. आंकड़े बताते हैं कि टी20 इंटरनेशनल और वनडे में भारत से आज तक एक भी मैच नहीं जीत है नीदरलैंड्स आइए जानते हैं हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में.
वनडे इंटरनेशनल में दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं और तीनों में जीत भारत के नाम रही है. पहली भिड़ंत 2003 विश्व कप में हुई थी, जहां भारत ने आसान जीत दर्ज की. इसके बाद 2011 और 2023 विश्व कप में भी भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में मुकाबला अपने नाम किया. इन मैचों में भारत की मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप और विविध गेंदबाजी आक्रमण ने नीदरलैंड्स को ज्यादा मौका नहीं दिया.
टी20 इंटरनेशनल (T20I) की बात करें तो यहां भी कहानी अलग नहीं है. दोनों टीमों के बीच 1 मुकाबला हुआ हैं और भारतीय टीम विजयी रही है. साल 2022 के टी20 विश्व कप भारत और नीदरलैंड की टीम आमने सामने हुई थी, जहां नीदरलैंड्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा था. इन 5 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों (ODI + T20I) में नीदरलैंड्स अब तक जीत का स्वाद नहीं चख सका है.  देखना होगा कि आज के मुकाबले में क्या होता है.
दोनों टीमों का स्क्वॉड:
नीदरलैंड्स टीम: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर/कप्तान), ज़ैक लायन-कैशेट, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन, नोआ क्रोस, साकिब ज़ुल्फ़िकार, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन
इंडिया टीम: ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को सलाह; बोलें – ‘मांफी मांगें’

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…

Last Updated: October 20, 2026 10:13:46 IST

Happy Dussehra 2026 Wishes: अपनों को भेजें दशहरा की ये खास शुभकामनाएं, Wishes, Quotes और Messages

Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…

Last Updated: October 20, 2026 08:17:06 IST

Delhi Dussehra Traffic Advisory Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम!

Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…

Last Updated: October 20, 2026 08:03:52 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…

Last Updated: October 20, 2026 07:31:17 IST