Ishan Kishan: भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 21 जनवरी को रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए ईशान किशन की नेशनल टीम में वापसी की पुष्टि की है.
Ishan Kishan
IND vs NZ: भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया है कि ईशान किशन बुधवार, 21 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मैच में भारतीय टीम में वापसी करेंगे. इस मुकाबले में ईशान किशन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे.यह मैच नागपुर में खेला जाएगा. किशन ने भारत के लिए आखिरी T20I मैच 28 नवंबर, 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. लंबे समय तक बाहर रहने के बाद 27 साल के इस खिलाड़ी ने घरेलू सर्किट में लगातार अच्छे प्रदर्शन से नेशनल टीम में वापसी की.
पहले टी20 मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने कहा कि तिलक वर्मा सीरीज के शुरुआती तीन मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में ईशान किशन को खेलने का पूरा हक बनता है.
सूर्यकुमार यादव ने कहा कि ‘हां, इशान नंबर 3 पर खेलेगा. वह हमारे वर्ल्ड कप प्लान का हिस्सा है, और हमने उसे टीम में चुना है. वह लंबे समय से इंडिया के लिए नहीं खेला है, लेकिन वह डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा कर रहा है. वह लगभग एक साल या उससे ज्यादा समय से इंडिया के लिए नहीं खेला है, इसलिए वह इस मौके का हकदार है.”
सूर्यकुमार ने कहा, “अगर यह नंबर 4 या नंबर 5 के बारे में होता, तो स्थिति अलग हो सकती थी. लेकिन दुर्भाग्य से, तिलक उपलब्ध नहीं है, और मुझे लगता है कि इशान नंबर 3 पर सबसे अच्छा ऑप्शन है.”
ईशान किशन ने झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 10 पारियों में 517 रन बनाए, उनका औसत 57.44 रहा और स्ट्राइक रेट 197 से ज्यादा था. फाइनल मैच में हरियाणा के खिलाफ ईशान ने सिर्फ 49 गेंदों में 101 रन की शानदार पारी खेली. कप्तान के तौर पर उन्होंने झारखंड को 262/3 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया. इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 10 छक्के लगाए. शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और झारखंड ने यह मुकाबला 69 रन से जीत लिया.
ईशान के इसी शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ता प्रभावित हुए और उन्होंने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए शुभमन गिल से पहले चुना. इसके बाद भी ईशान का बल्ला नहीं रुका. विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों में शतक जड़ दिया.
Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…
मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…
Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…
Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…