<

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Ind vs NZ 2nd ODI: आज (14 जनवरी) भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

Ind vs NZ 2nd ODI: आज (14 जनवरी) भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. यह मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.टीम इंडिया के पास राजकोट वनडे जीतकर सीरीज जीतने का बढ़िया मौका है. अगर वो ऐसा करती है तो ये घर में उसकी लगातार 8वीं सीरीज जीती है.

भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड

राजकोट के नीरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम पर भारत और न्यूजीलैंड वनडे में पहली बार आमने-सामने होंगे. भारत ने जो यहां 4 मैच खेले हैं, उसमें 2 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैं. जबकि 1-1 मैच साउथ अफ्राका और इंग्लैंड के खिलाफ खेले हैं.

भारत के लिए एक बदलाव

सीरीज के दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया को चोट के बढ़ते संकट का सामना करना पड़ा. पहला वनडे शुरू होने से पहले ही ऋषभ पंत सीरीज से बाहर हो गए थे और उनकी जगह ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया था. वहीं पहले वनडे के दौरान  वॉशिंगटन सुंदर को भी चोट लग गई थी. चोट के कारण सुंदर भी सीरीज से बाहर हो गए थे.चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को इंडिया के प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है.आयुष बदोनी आज वनडे डेब्यू नहीं कर पाएंगे.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

न्यूज़ीलैंड प्लेइंग XI: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़कारी फाउल्केस, जेडन लेनोक्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क

भारत प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Delhi North Block fire: दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में कैसे लगी आग? फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…

Last Updated: October 26, 2026 11:48:20 IST

World Strongest Alcohol: बीयर-व्हिस्की छोड़िए, ये है दुनिया की सबसे नशीली शराब, 50,60 नहीं इतने % होता है अल्कोहल; जान पकड़ लेंगे माथा

World Strongest Alcohol: ज़्यादातर कमर्शियल बीयर में लगभग 4-8 परसेंट अल्कोहल होता है, और वाइन…

Last Updated: October 26, 2026 11:40:52 IST

Delhi Jagriti Mishra Case: कौन हैं जागृति मिश्रा? 70 लाख के पशु शेल्टर पर चला बुलडोजर, CM रेखा गुप्ता ने दिए जांच के आदेश

Delhi Jagriti Mishra Case: दिल्ली में पशु कल्याण कार्यकर्ता जागृति मिश्रा के शेल्टर पर बुलडोजर…

Last Updated: October 26, 2026 11:30:52 IST

Rahul Gandhi Convoy Accident: बाल-बाल बचे राहुल गांधी, काफिले की 5 कारों का एक्सीडेंट! UP एक्सप्रेसवे पर मचा हड़कंप

Rahul Gandhi Convoy Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां कांग्रेस नेता राहुल…

Last Updated: October 26, 2026 11:27:02 IST