<
Categories: मनोरंजन

Feroz Khan: आखिर फिरोज खान ने क्यों तहस-नहस कर डाली अपनी नई मर्सिडीज कार, जानिए क्या थी इस पागलपन की वजह !

Feroz Khan Interesting Facts: बॉलीवुड अभिनेता फिरोज खान सिनेमाई दुनिया में स्टाइलिश एक्टर के रूप में जाने जाते थे. अभिनेता का एक किस्सा काफी मशहूर है, जब उन्होंने अपनी नई-नई मर्सिडीज कार को तहस-नहस कर दिया था. जानिए क्या थी वजह.

Feroz Khan Amazing Story: जिस वक्त देश में सिर्फ कुछ चुनिंद मर्सिडीज कारें थीं, उस समय दिवंगत अभिनेता फिरोज खान ने अपनी नई मर्सिडीज को बर्बाद कर दिया था. इस घटना के कारण उस समय लोगों ने उन पर कई तरह की  बातें भी कही थीं. एक्टर को शानदार अदाकारी के अलावा उनके कुछ अनोखे कार्यों की वजह से भी पहचाना जाता था. आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि फिरोज खान ने अपनी आंखों के सामने खुद की कार को ध्वस्त कर दिया था.

जब गरीब का अपमान नहीं सह पाए फिरोज खान

साल 1980 में फिल्म ‘कुर्बानी’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में फिरोज खान के साथ विनोद खन्ना मुख्य भूमिका में थे. फिल्म में एक सीन था, जिसमें अमरीश पुरी के किरदार ने एक भिखारी के साथ बदसलूकी की. इसके जवाब में, फिरोज खान उस अमीर आदमी की मर्सिडीज कार में बैठ जाते हैं और उसे घुमाने ले जाते हैं और इसी बहाने कार का एक्सीडेंट करा देते हैं. कहा जाता है कि अभिनेता ने सिर्फ इसी सीन के लिए नई मर्सिडीज कार खरीदी थी और स्टंट के लिए मेकर्स को सौंप दी थी. जब लोगों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने इसे बहुत ही अजीब व्यवहार बताया. 

कैमरामैन को सौंप दी कार

फिल्म के उस सीन के दौरान मर्सिडीज कार पूरी तरह बर्बाद हो गई थी. एक किस्सा है कि उसी दौरान फिल्म में काम कर रहे कैमरामैन की बेटी की शादी थी. यह जान अभिनेता ने उसे अपनी ध्वस्त कार सौंप दी, जिससे इसके टुकड़ों को कबाड़ में बेच उसे ढेर सारे पैसे मिल जाए. उस दौर में कहा जाता है कि देश में सिर्फ 8 मर्सिडीज कार थी. इस हिसाब से कबाड़ी में भी इस कार के बहुत भाव थे. अभिनेता के इस व्यवहार को जान लोगों ने उन्हें दिलवाला का टैग दिया था. 

एक नजर फिरोज खान के करियर पर

फिरोज कान ने अपने सिनेमाई करियर की शुरुआ साल 1956 से की थी. उनकी डेब्यू फिल्म 1956 ‘हम सब चोर हैं’ था. हालांकि, इसमें उनका बहुत छोटा रोल था, लेकिन इसके बाद अभिनेता ने ‘जमाना’, ‘बड़े सरकार’ और ‘दीदी’ जैसी फिल्में कीं. ‘घर की लाज’ फिल्म से एक्टर ने बतौर मुख्य भूमिका बड़े पर्दे पर नजर आए. फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. फिरोज खान की मृत्यु 27 अप्रैल 2009 को फेफड़ों के कैंसर से हुई थी, लेकिन वो अपने अभिनय और स्टाइल की वजह से आज भी लोगों के जहन में हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Silver Price Today 26 October 2026: चांदी की कीमतों में बड़ा धमाका! एक किलो के भाव में 5,500 की गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 26 October 2026:26 अक्टूबर 2026 को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…

Last Updated: October 26, 2026 10:24:57 IST

BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष को चाकुओं से गोदा, ड्रग्स के धंधे के खिलाफ उठाई थी आवाज; दहशत में इलाके के लोग

Jabalpur Crime: घायल मंगल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना की…

Last Updated: October 26, 2026 10:02:40 IST

Giridih Road Accident: मौत का सफर! ट्रेलर में फंसकर 6 किलोमीटर तक घिसटी कार, हथौड़े से तोड़कर निकाले गए लोग

Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में ट्रेलर से टकराकर वैगनआर कार फंस गई, जिसे…

Last Updated: October 26, 2026 09:46:09 IST

Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें ताजा रेट

Gold Price Today 26 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 142,510…

Last Updated: October 26, 2026 09:25:09 IST

Punjab Firing: पंजाब में दिनदहाड़े खूनी खेल! दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवारों ने चलाई गोलियां, 2 की मौत और 3 घायल

Punjab Firing: पंजाब के मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों…

Last Updated: October 26, 2026 09:10:52 IST

Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली से पहले अयोध्या जाने वाले ध्यान दें! 1 नवंबर से बदल जाएगा रामलला के दर्शन का समय, जानें नई टाइमिंग

Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली पर अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की योजना…

Last Updated: October 26, 2026 08:39:40 IST