IND vs NZ ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका है. देखें कीवी टीम के खिलाफ रो-को के आंकड़े...
IND vs NZ ODI: भारतीय क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म होने जा रहा है. रविवार (11 जनवरी) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है. इस सीरीज में भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट खेलते दिखाई देंगे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच (India vs New Zealand ODI) वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा. फैंस की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी रहेंगी, जिन्होंने पिछले वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था।
इसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने विजय हजारे ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में फैंस की उम्मीद है कि विराट और रोहित अपनी इसी फॉर्म के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उतरेंगे। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बल्ले से खूब रन आएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में रोहित और विराट में किसका प्रदर्शन ज्यादा बेहतर है. देखें आंकड़े…
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2010 से लेकर अभी तक कुल 33 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 33 पारियों में 55.23 की औसत से कुल 1,657 रन निकले हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में विराट कोहली की सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 154 की रही है. इसके अलावा कोहली ने इस फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी तक कुल 148 चौके और 24 छक्के लगाए हैं.
हिटमैन की बात करें, तो रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2009 से लेकर अभी तक कुल 31 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस दौरान हिटमैन के बल्ले से 29 पारियों में 38.32 की औसत से 1,073 रन आए हैं. कीवी टीम के खिलाफ रोहित शर्मा ने वनडे फॉर्मेट में 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा की सर्वश्रेष्ठ पारी 147 रनों की रही है. उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ वनडे में कुल 47 छक्के और 93 चौके लगाए हैं.
रोहित शर्मा इस वनडे सीरीज में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. फिलहाल वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में छठे नंबर पर हैं। उन्होंने अभी तक कीवी टीम के खिलाफ इस फॉर्मेट में कुल 1,073 रन बनाए हैं. अगर वह इस सीरीज में 85 रन बनाते हैं, तो वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे. रोहित शर्मा से आगे इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद अजहरुद्दीन और सौरव गांगुली का नाम है.
सचिन तेंदुलकर वनडे इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. इस मामले में विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं. अगर कोहली इस सीरीज में 93 रन बनाते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे. बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 1,750 रन बनाए हैं, जबकि कोहली ने 1,657 रन बनाए हैं.
Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…
Charo Dham Temple Theft Video: लखनऊ के सआदतगंज मंदिर में श्रद्धालु बनकर आई महिला पर…
World Strongest Alcohol: ज़्यादातर कमर्शियल बीयर में लगभग 4-8 परसेंट अल्कोहल होता है, और वाइन…
Delhi Jagriti Mishra Case: दिल्ली में पशु कल्याण कार्यकर्ता जागृति मिश्रा के शेल्टर पर बुलडोजर…
Rahul Gandhi Convoy Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां कांग्रेस नेता राहुल…
Pak vs Eng: शादाब को भी पता था कि वह विकेट के ठीक सामने है…