IND VS PAK: फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान कोहरा कर गोल्ड मेडल को अपने नाम कर लिया है.शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज को आउट किया. हसन ने 96 रनों की अच्छी पारी खेली, अंत तक संघर्ष करते रहे लेकिन पाकिस्तान को जीत नहीं दिला पाए. वह अपने शतक से भी 4 रन दूर रह गए. भारत ने 19 रनों से जीता फाइनल, गोल्ड मेडल जीता.
टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने तेज़ शुरुआत की और सिर्फ़ दो ओवर में 28 रन बनाए. हालांकि, वैभव तीसरे ओवर में आउट हो गए, जबकि संजू सैमसन भी ज़्यादा देर नहीं टिक पाए. अभिषेक शर्मा ने हालांकि अपनी ज़बरदस्त बैटिंग जारी रखी और सिर्फ़ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.
अभिषेक ने सिर्फ़ 28 गेंदों में 61 रन बनाए
लेकिन उसके बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ज़्यादा कुछ नहीं कर सके. आखिर में तिलक वर्मा ने सिर्फ़ 22 गेंदों में 51 रन और शिवम दुबे ने 15 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम को 211 तक पहुंचाया.
पाकिस्तान की शुरुआत भी खराब
दूसरी ओर, पाकिस्तान की शुरुआत भी खराब रही, उसने सिर्फ़ 39 रन पर तीन विकेट खो दिए. अक्षर पटेल ने दो विकेट लिए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला. लेकिन फिर हसन नवाज़ ने अटैक किया, भारतीय गेंदबाज़ों पर चौकों और छक्कों की बारिश कर दी. हालाँकि, अपनी पारी की शुरुआत में वैभव सूर्यवंशी ने 4 रन पर उनका कैच छोड़ दिया.