IND VS PAK:भारतीय टीम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का बड़ा अनुभव रखने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में फाइनल मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मौका मिलता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं.
भारत बनाम पाकिस्तान
IND VS PAK: एशियाई खेल 2026 में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अब बेहद रोमांचक होने वाला है. 1 अक्टूबर को खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को, जबकि भारत ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाई. अब 3 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल के लिए महामुकाबला होगा. पाकिस्तान की टीम में कई युवा और नए चेहरे शामिल हैं. वहीं भारतीय टीम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का बड़ा अनुभव रखने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में फाइनल मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मौका मिलता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं.
श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला था. स्पिन के अनुकूल और बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर वैभव ने महज 21 गेंदों में 38 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए. ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ उनका दोबारा पारी की शुरुआत करना भारतीय टीम के लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है.वहीं संजू सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं. वह पारी को संभालने के साथ जरूरत पड़ने पर बड़े शॉट्स खेलने की भूमिका निभा सकते हैं.
भारत की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी ईशान किशन, कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा के कंधों पर रहने की संभावना है. श्रीलंका के खिलाफ ईशान ने 80 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी.हालांकि, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा अभी तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं. कप्तान और उपकप्तान होने के नाते दोनों पर बड़ी जिम्मेदारी है. ऐसे में फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ दोनों दमदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे.
भारतीय टीम तीन ऑलराउंडर्स के साथ मैदान पर उतर सकती है. अक्षर पटेल, शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर को एक बार फिर मौका मिलने की संभावना है. इन तीनों खिलाड़ियों की मौजूदगी से भारत को बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी अतिरिक्त विकल्प मिलते हैं.स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी रवि बिश्नोई को सौंपी जा सकती है. जापान की पिचों पर स्पिन गेंदबाजों की भूमिका निर्णायक रहने की संभावना है. ऐसे में बिश्नोई और अक्षर पटेल पर खास नजर रहेगी.
तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में हो सकती है. बुमराह की शुरुआती ओवरों में गेंदबाजी पाकिस्तान के बल्लेबाजों के सामने बड़ी चुनौती पेश कर सकती है. श्रीलंका के खिलाफ अर्शदीप सिंह को मौका नहीं मिला था. ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जा सकता है.
भारत बनाम पाकिस्तान एशियन गेम्स फाइनल 2026 प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह.
Hinduism 33 Crore Gods and Goddesses: हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी-देवताओं की बात बहुत…
यूट्यूबर सौरव जोशी ने बताया कि हल्द्वानी में कुछ लोगों के समूह ने कथित तौर…
Nagpur Mobile Repairing Dispute: नागपुर के पारडी इलाके में मोबाइल रिपेयरिंग में देरी से नाराज…
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 30 सितंबर: पारूल विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डेवलपमेंट अँड कम्युनिकेशन (सीडैक) द्वारा…
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति एक…
Kushinagar Viral Video: कुशीनगर में प्राइवेट स्कूल संचालक दिनेश राय का महिला स्टाफ से अश्लील…