<
Categories: खेल

Yuzvendra Chahal Retirement: अधूरा रह गया चहल का सपना, युजवेंद्र चहल ने लिया अचानक संन्यास; इंस्टाग्राम पोस्ट में छलका दर्द

Yuzvendra Chahal Retirement: युजवेंद्र चहल ने 36 साल की उम्र में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास लिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट साझा की और कहा कि सीमित ओवरों का क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे.

Yuzvendra Chahal Retirement: भारत के प्रमुख स्पिनरों में से एक युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपने इस फैसले की जानकारी दी. साथ ही, वे फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से तो तुरंत संन्यास ले रहे हैं, लेकिन सीमित ओवरों का क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे. 36 साल के युजवेंद्र चहल ने अपना आखिरी फर्स्ट-क्लास मैच नॉर्थम्प्टन (Northamptonshire County Cricket Club) शायर के लिए खेला था.

इंस्टा पोस्ट पर शेयर की जानकारी

युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर यह जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘जब मैंने पहली बार अपने हाथ में क्रिकेट की गेंद पकड़ी थी, तो मैं बहुत उत्साहित था. 10 साल की उम्र में मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मुझे खेल से इतना लगाव हो जाएगा.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मेरे लिए रेड-बॉल क्रिकेट सिर्फ़ एक तरह का क्रिकेट नहीं था. इस फ़ॉर्मेट में मैंने धैर्य, व्यक्तित्व, दृढ़ता और घंटों तक मैदान पर डटे रहने और हर रन और हर विकेट के लिए संघर्ष करने का असली आनंद सीखा.’

‘बेहद संतुष्ट और आभारी हूं’ – चहल

उन्होंने आगे लिखा कि ‘लॉर्ड्स में अपना आखिरी फर्स्ट-क्लास मैच खेलना. इन शब्दों को कहते हुए मैं भावुक हो जाता हूं, क्योंकि देश के लिए टेस्ट कैप जीतना हमेशा से मेरा सपना रहा है, जो कई सालों से मेरे मन में था. वह सपना भले ही पूरा नहीं हुआ, लेकिन मुझे इस सफ़ में मिले हर मौके के लिए मैं बेहद संतुष्ट और आभारी हूं.’ उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. 

‘भूख अभी भी जिंदा है’ – चहल

उन्होंने कहा, ‘रेड बॉल ने मुझे मेरी ज़िंदगी की कुछ सबसे खूबसूरत यादें दी हैं और कोई भी मुझसे उन्हें छीन नहीं सकता. लेकिन मैं अभी थका नहीं हूं. देश के लिए खेलने की भूख अभी भी जिंदा है. मुझमें अभी भी क्रिकेट बाकी है, मेरा यही मानना ​​है और मैं वनडे और टी20 में दोबारा मौका पाने के लिए अपना सब कुछ लगा दूंगा.’उन्होंने अपने पूरे सफर के दौरान समर्थन, भरोसा और विश्वास के लिए हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन, रणबीर सिंह महेंद्र सर और अनिरुद्ध सिंह चौधरी सर का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि ‘पहली रेड बॉल पकड़ने से लेकर अपना आखिरी फर्स्ट-क्लास मैच खेलने तक का 10 साल का सफ़र वाकई अद्भुत और यादगार रहा है’.

ये भी पढ़ें: KL Rahul To Play Ranji Trophy: न्यूजीलैंड से पहले बड़ी तैयारी! रणजी में कर्नाटक के लिए खेलेंगे KL Rahul; फॉर्म में लौटने का मास्टरप्लान

फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में युजवेंद्र चहल का शानदार प्रदर्शन

फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में युजवेंद्र चहल ने 49 मैचों में 148 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने कई बार एक पारी में पांच या उससे ज़्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है. उन्होंने 8 बार एक पारी में 5 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की है. फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक पारी में 44 रन देकर 6 विकेट लेना था, और एक मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 99 रन देकर 9 विकेट लेना था.

ये भी पढ़ें: IND VS WI: कोच गौतम गंभीर को कैसी लगती है शुभमन गिल की कप्तानी? खुद किया खुलासा; क्या होने वाला है टीम में बदलाव

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Viral Video: उत्तराखंड में यूट्यूबर सौरभ जोशी और उनके परिवार के साथ दुर्व्यवहार, कुछ लोगों ने कार से किया पीछा फिर…

यूट्यूबर सौरव जोशी ने बताया कि हल्द्वानी में कुछ लोगों के समूह ने कथित तौर…

Last Updated: October 2, 2026 16:43:15 IST

Nagpur Mobile Repairing Dispute: मोबाइल ठीक होने में हुई देरी, तलवार लेकर दुकान पहुंचा ग्राहक, धमकाने का वीडियो वायरल

Nagpur Mobile Repairing Dispute: नागपुर के पारडी इलाके में मोबाइल रिपेयरिंग में देरी से नाराज…

Last Updated: October 2, 2026 16:25:04 IST

पारूल विश्वविद्यालय ने वर्बल ड्युएल 2026 राज्य स्तरीय अंतर-विश्वविद्यालय चर्चा का आयोजन किया

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 30 सितंबर: पारूल विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डेवलपमेंट अँड कम्युनिकेशन (सीडैक) द्वारा…

Last Updated: October 2, 2026 16:22:18 IST

मेरी पत्नी बीमार है, तो मैं तुम्हारे साथ… महिला स्टाफ के साथ गंदी बातें कर रहा था संचालक, Video Viral

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति एक…

Last Updated: October 2, 2026 16:16:14 IST

Video: मेरी बीवी बिमार है, तो मैं आपके साथ…महिला टीचर के साथ गंदे काम करना चाहता था स्कूल संचालक; वायरल वीडियो ने मचाया तहलका

Kushinagar Viral Video: कुशीनगर में प्राइवेट स्कूल संचालक दिनेश राय का महिला स्टाफ से अश्लील…

Last Updated: October 2, 2026 16:12:00 IST