Monsoon 2025 Latest Update: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (South west monsoon) कमजोर पड़ने के साथ धीरे-धीरे अब विदाई की ओर भी बढ़ रहा है. ऐसे में कुछ ही राज्यों में बारिश का अलर्ट है, जबकि ज्यादातर राज्यों में बारिश नहीं होगी.
weather Forecast Update 15 September 2025
weather Forecast Update 15 September 2025: मॉनसून 2025 (Monsoon 2025) तेजी से विदाई की ओर से बढ़ रहा है. यही वजह है कि देश के कई राज्यों में या तो बारिश थम चुकी है, लेकिन हल्की या फिर मध्यम स्तर की बारिश हो रही है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों का यही हाल है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (South west monsoon) 15 सितंबर या फिर अगले कुछ दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत से वापसी शुरू कर देगा. इसी तरह उत्तर भारत के कई राज्यों के साथ राजस्थान में भी 15 सितंबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम मॉनसून विदाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने लगेंगीं.
देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो सोमवार (15 सितंबर) को दिन के दौरान आसमान में बादल तो छाएंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं के बराबर है. वहीं, यूपी से सटे जिलों के अलावा पूर्वी दिल्ली और हरियाणा के कुछ जिलों और दक्षिणी दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी के आसार बन सकते हैं. तापमान में हल्का इजाफा होने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है.
उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक्टिव है, जिसके चलते करीब-करीब पूरे सप्ताह राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. पूर्वी उत्तर प्रदेश की बात करें तो 15 से 19 सितंबर के दौरान ज्यादातर जिलों में तेज बारिश की संभावना बन रही है, जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा और लोगों को गर्मी और उमस से दो-चार होना पड़ सकता है.
बिहार में मॉनसून की परिस्थितियां फिलहाल अनुकूल हैं, ऐसे में राज्य में बारिश होती रहेगी. सोमवार (15 सितंबर) को भी राज्य के मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, सारण, अररिया, किशनगंज और सुपौल में कहीं मध्यम स्तर की तो कहीं पर भारी बारिश की संभावना है. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, बोकारो, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, देवघर और सिमडेगा तेज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी है.
मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक, राजस्थान में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लिए एक बार फिर परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं. ऐसे में 17 सितंबर से एक बार फिर से बारिश लोगों को परेशान कर सकती है, लेकिन 15 और 16 सितंबर को बारिश की संभावना कम है.
पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में जहां सोमवार से बारिश से राहत मिलने वाली है तो उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना IMD की ओर से जताई गई है. दरअसल, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है. इसके मतलब बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. उधर, उत्तराखंड के बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, चमोली और पिथौड़ागढ़ में मूसलाधार हो सकती है. जम्मू-कश्मीर के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है.
मध्य प्रदेश के सीहोर और बुरहानपुर के अलावा देवास, होशंगाबाद, खंडवा, खरगोन और धार जिले में 15 सितंबर को मध्यम से भारी बारिश की संभावना है, वहीं महाराष्ट्र में भी 15 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश का यह सिलसिला यहां लगातार तीन दिनों तक चलवे वाला है
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…