<

IND vs PAK: बाबर आजम बनेंगे अपनी टीम के विलेन! टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान की 5 बड़ी कमजोरी

IND vs PAK: 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम के सामने कई बड़ी चुनौतियां होंगी. जानें पाकिस्तान की 5 बड़ी कमजोरियां...

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप का सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. यह ग्रुप-ए का मुकाबला होगा, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम एक बार फिर पाकिस्तान पर जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2025 में मिली लगातार 3 हार का बदला चाहेगी. पाकिस्तानी टीम की कमान सलमानी अली आगा के हाथों में होगी. सलमान की अगुवाई में पाकिस्तान ने इस विश्व कप में अपने शुरुआती 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है.

पाकिस्तान ने पहले नीदरलैंड को हराया था, फिर यूएसए को भी शिकस्त दी. वहीं, भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में यूएसए को हराया था. अब 12 फरवरी को टीम इंडिया नामीबिया के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी, जिसके बाद पाकिस्तान से मैच खेलने के लिए कोलंबो रवाना होगी. भारत-पाक की इस राइवलरी में टीम इंडिया पाकिस्तान से कहीं ज्यादा आगे है. ऐसे में पाकिस्तान पर काफी दबाव होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान की 5 बड़ी कमजोरियां…

बाबर आजम की धीमी बल्लेबाजी

पाकिस्तान के अनुभवी स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की धीमी बल्लेबाजी उनकी टीम के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है. जहां मॉडर्न टी20 क्रिकेट में दुनिया के स्टार बल्लेबाज 160-170 के स्ट्राइक रेट से तूफानी बल्लेबाजी करते हैं. वहीं, बाबर आजम 130 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं. भारत के खिलाफ बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 128.05 के मामूली स्ट्राइक रेट से सिर्फ 105 रन बनाए हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में बाबर आजम ने नीदरलैंड के खिलाफ 18 गेंदों पर 15 रन बनाए थे. ऐसे में बाबर आजम भारतीय टीम के खिलाफ मैच में पाकिस्तान के लिए एक बड़ी परेशानी हो सकते हैं.

शाहीन अफरीदी का खराब फॉर्म

पाकिस्तान के प्रीमियर तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी अपने खराब दौर से गुजर रहे हैं. इस टी20 वर्ल्ड कप में भी शाहीन अफरीदी लय में नहीं नजर आए हैं. शाहीन ने नीदरलैंड के खिलाफ 3 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट लिया था. फिर यूएसए के खिलाफ खेले गए मैच में शाहीन अफरीदी ने 10.20 की इकॉनमी से रन खर्च किए और सिर्फ 1 विकेट लिया.

खराब फील्डिंग

पाकिस्तानी की खराब फील्डिंग अक्सर उनकी टीम के लिए बड़ी चुनौती रही है. जहां एक ओवर दूसरी टीमों के खिलाड़ी फील्डिंग करते समय पूरी जान लगा देते हैं. वहीं, पाकिस्तानी खिलाड़ी मैदान पर सुस्त दिखाई देते हैं. खासकर दवाब में आने पर पाकिस्तानी खिलाड़ी अक्सर बड़ी गलतियां करते हैं. ऐसे में भारतीय बल्लेबाज उनकी इस कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं.

स्पिन के खिलाफ खराब बल्लेबाजी

पाकिस्तानी बल्लेबाज भारत के स्पिनर्स के खिलाफ अक्सर मात खा जाते हैं. कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे दिग्गज स्पिन गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पाते हैं. इससे रनों की रफ्तार पर ब्रेक लग जाता है. भारतीय टीम अपनी स्पिन गेंदबाजी से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को काफी परेशानी कर सकती है. इसके अलावा पाकिस्तान के पास मिडिल ऑर्डर में अच्छे बल्लेबाजों की कमी है.

मानसिक दबाव

भारत के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर ज्यादा मानसिक दबाव भी रहता है. शानदार फॉर्म में चल रही टीम इंडिया के सामने दबाव को झेलना पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती होगी. बता दें कि अभी तक भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारत को 7 बार जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 1 बार जीत हासिल कर पाया है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST

Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…

Last Updated: September 30, 2026 07:50:36 IST

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST