<

पुलिस को देखकर तालाब की ओर भागे चार युवक, पानी में डूबने से तीन की मौत; शहडोल में मचा हड़कंप

Shahdol Accident: मध्य प्रदेश के शहडोल में पुलिस गश्त पर थी. इसी दौरान 4 युवकों ने पुलिस को देखा और दौड़ने लगे. दौड़ते हुए वे अचानक तालाब में गिर जाते हैं. इनमें से तीन की मौत हो गई और एक को सकुशल बचाया गया.

Shahdol Accident: मध्य प्रदेश के शहडोल में सोमवार रात एक ऐसी घटना हुई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. चौपाटी इलाके में झूला पुल के पास स्थित तालाब में चार युवक अचानक पहुंच गए. देखते ही देखते चारों पानी में चले गए. हादसे में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई. वहीं चौथे युवक को किसी तरह बचा लिया गया. उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

मृतकों की पहचान कांग्रेस भवन के पीछे रहने वाले दुर्गेश वंशकार, समीर वंशकार और गौरव वंशकार के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक का नाम पंकज बताया गया है. फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज जारी है.

पुलिस को देखते ही भागे युवक

कोतवाली पुलिस के मुताबिक, चारों युवक सोमवार रात चौपाटी के पीछे तालाब के पास बैठे हुए थे. इसी दौरान पुलिस का गश्ती दल वहां पहुंच गया. पुलिस को देखते ही युवक घबरा गए और वहां से भागने लगे. भागते समय वे तालाब की तरफ चले गए और इसी दौरान चारों पानी में कूद गए या गिर गए. घटना के तुरंत बाद एक युवक को पानी से बाहर निकाल लिया गया लेकिन बाकी तीन का कुछ पता नहीं चला. सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. काफी तलाश के बाद दुर्गेश, समीर और गौरव के शव तालाब से बरामद किए गए.

परिवारों में पसरा मातम

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार वाले और मोहल्ले के लोग तालाब परिसर में पहुंच गए. अपनों को खोने के गम के बीच परिजनों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए. उनका आरोप था कि पुलिस ने युवकों को खदेड़ा, जिसके डर से वे तालाब में कूद गए और उनकी जान चली गई.

पुलिस ने आरोपों से किया इनकार

घटना के बाद जिला अस्पताल में भी स्वजन और स्थानीय लोगों ने हंगामा किया. काफी देर तक विरोध और तनाव की स्थिति बनी रही. कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने युवकों को जानबूझकर भगाने के आरोपों को खारिज किया है. उनका कहना है कि पुलिस नियमित गश्त कर रही थी. युवकों ने पुलिस को देखकर अचानक भागने की कोशिश की और तालाब में चले गए. फिलहाल हादसे में तीन युवकों की मौत हो चुकी है और घायल पंकज का उपचार जारी है.

ये भी पढ़ें: Pawan Kalyan Divorce: तीसरी बीवी भी नहीं संभाल पाए पवन कल्याण, 13 साल बाद टूटी शादी; एक झटके में किया डाइवोर्स का ऐलान

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey
Tags: Shahdol News

Recent Posts

MP Crime: वर्षा का बन गया था वेल्डर फैजान से अवैध संबंध! वॉयस रिकॉर्डर सुन पति खो बैठा होश, कर दिया बड़ा कांड

Indore Crime: बेटे के मुताबिक, करीब पांच महीने पहले पवन ने वर्षा को मोबाइल पर…

Last Updated: November 10, 2026 19:35:03 IST

U19 Asia Cup: आर्यवीर सहवाग के 160 रन से भारत की 70 रन से जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह

India U19 vs UAE U19: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप…

Last Updated: November 10, 2026 18:44:59 IST

बाल-बाल बचीं दिव्यांका त्रिपाठी, पति संग जुड़वा बेटों को लेकर बाहर दौड़े विवेक, गार्ड की मौत से हुईं इमोशनल

Divyanka Tripathi Accident: हाल ही में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट में…

Last Updated: November 10, 2026 18:35:30 IST

Kal Ka Rashifal 11 November 2026: बुधवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

Kal Ka Rashifal 11 November 2026: बुधवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: November 10, 2026 18:01:58 IST

Govardhan Puja 2026: आज मनाई जा रही गोवर्धन पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Govardhan Puja 2026: आज पूरे देश में गोवर्धन पूजा की धूम है. बहुत से लोग…

Last Updated: November 10, 2026 17:57:50 IST