Indore Crime: बेटे के मुताबिक, करीब पांच महीने पहले पवन ने वर्षा को मोबाइल पर फैजान से बात करते हुए देख लिया था. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. पवन ने वर्षा को समझाने की कोशिश की, लेकिन बेटे के अनुसार, वर्षा ने उन्हें अपनी जिंदगी में दखल नहीं देने की बात कही थी.
वर्षा सोनी और पवन सोनी
MP Crime News: मध्य प्रदेश के इंदौर में हत्या और आत्महत्या का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. राऊ इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद खुद भी जान दे दी. इस मामले में बड़ा खुलासा भी हुआ है. पति पवन सोनी को पत्नी वर्षा और फैजान उर्फ रेहान नाम के युवक के बीच किसी साजिश का शक था. इस बात की सच्चाई जानने के लिए पवन ने घर के कमरे में वॉयस रिकॉर्डर छिपाकर रखा था. मृतक के नाबालिग बेटे के मुताबिक रिकॉर्डर में करीब 18 घंटे की बातचीत दर्ज हुई थी. जब पवन ने यह रिकॉर्डिंग सुनी तो वह काफी घबरा गए थे.
बेटे ने पुलिस को बताया कि रिकॉर्डिंग में उसकी मां वर्षा और फैजान के बीच बहन को बेचने, पिता की हत्या करने और उसे नुकसान पहुंचाने जैसी बातें हुई थीं. हालांकि, रिकॉर्डिंग में वास्तव में क्या बातचीत हुई थी और बेटे के दावों में कितनी सच्चाई है, इसकी पुलिस जांच कर रही है. फिलहाल इस मामले में फैजान उर्फ रेहान को हिरासत में लिया गया है.
बेटे के मुताबिक, पवन को मां वर्षा और फैजान के बीच बातचीत को लेकर अनहोनी की आशंका थी. इसी की सच्चाई जानने के लिए उन्होंने करवा चौथ से पहले एक वॉयस रिकॉर्डर खरीदा था. बेटे ने बताया कि गांव जाने से पहले पिता ने रिकॉर्डर को घर के कमरे के एक कोने में छिपा दिया था. इसके बाद पूरा परिवार गांव चला गया. ग्यारस के दिन लौटने पर पवन ने रिकॉर्डर में दर्ज बातचीत सुनी. रिकॉर्डिंग सुनने के बाद वह काफी घबरा गए थे.
पवन ने रिकॉर्डर अपने पास ही रख लिया था और बेटे को रिकॉर्डिंग में सुनी गई बातों के बारे में किसी को बताने से मना किया था. इसी वजह से बेटे ने भी इस बारे में किसी से चर्चा नहीं की. अब बेटे ने पुलिस को घर में रिकॉर्डर रखे होने की जानकारी दी है. हालांकि, उसे यह नहीं पता कि रिकॉर्डर कहां रखा गया था और पुलिस ने उसे जब्त किया है या नहीं. ऐसे में रिकॉर्डर और उसमें मौजूद ऑडियो की जांच इस मामले में अहम हो सकती है.
राऊ पुलिस के मुताबिक, पवन सोनी और वर्षा ने करीब 18 साल पहले प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद दोनों कुछ समय तक शिर्डी में रहे. करीब 15 साल पहले वे इंदौर आ गए और यहां नौकरी करने लगे. इस दौरान उनके दो बच्चे हुए.
बेटे के मुताबिक, करीब एक साल पहले पवन की नौकरी छूट गई थी. कमर में तकलीफ होने के कारण वह नियमित रूप से काम भी नहीं कर पा रहे थे. इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगा. करीब सात महीने पहले दोनों ने मिलकर पराठे की दुकान शुरू की थी. इसी दौरान फैजान उर्फ रेहान नाम का युवक दुकान पर लोहे का शेड लगाने आया था. बेटे के मुताबिक, यहीं से उसकी मां वर्षा और फैजान की जान-पहचान हुई.
धीरे-धीरे पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक ही घर में रहते हुए भी करीब सात महीने से अलग-अलग रह रहे थे. उनके बीच बातचीत और आपसी संबंध सामान्य नहीं रह गए थे.
बेटे के मुताबिक, करीब पांच महीने पहले पवन ने वर्षा को मोबाइल पर फैजान से बात करते हुए देख लिया था. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. पवन ने वर्षा को समझाने की कोशिश की, लेकिन बेटे के अनुसार, वर्षा ने उन्हें अपनी जिंदगी में दखल नहीं देने की बात कही थी.
वर्षा का कहना था कि वह अपनी मर्जी से जिंदगी जीना चाहती हैं और उन्हें कोई रोक नहीं सकता. बेटे के मुताबिक, विवाद के दौरान वर्षा ने पवन से घर छोड़कर जाने के लिए भी कहा था. मकान वर्षा के नाम होने के कारण पवन के सामने रहने को लेकर भी परेशानी थी. वर्षा ने बच्चों को भी अपने साथ लेकर जाने की बात कही थी.
यह सनसनीखेज घटना रविवार को राऊ इलाके की साईं विहार कॉलोनी में हुई. पुलिस के मुताबिक, पवन ने पत्नी वर्षा की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के समय दंपती का 15 वर्षीय बेटा और 7 वर्षीय बेटी घर से बाहर खेलने गए हुए थे. शाम करीब 4 बजे जब दोनों बच्चे घर लौटे तो अंदर मां का शव पड़ा था और पिता फंदे पर लटके हुए थे. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
मौके पर पहुंची राऊ पुलिस ने जांच शुरू की. शुरुआती जांच में सामने आया कि वर्षा के गले में जंजीर लिपटी हुई थी और उनकी गर्दन में चाकू फंसा हुआ था. वहीं, पवन का शव फंदे पर लटका मिला था.
एसीपी निधि सक्सेना के मुताबिक, पवन सोनी और उनकी पत्नी की मौत के मामले में फैजान उर्फ रेहान उर्फ फैजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस रिकॉर्डर, बेटे के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है.
Shahdol Accident: मध्य प्रदेश के शहडोल में पुलिस गश्त पर थी. इसी दौरान 4 युवकों…
India U19 vs UAE U19: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप…
Ghaziabad Crime: 7 नवंबर की सुबह करीब 3:15 बजे मोहम्मद इरफान अपनी पत्नी और एक…
Divyanka Tripathi Accident: हाल ही में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में…
Kal Ka Rashifal 11 November 2026: बुधवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…
Govardhan Puja 2026: आज पूरे देश में गोवर्धन पूजा की धूम है. बहुत से लोग…