<

IND vs PAK: कोलंबो की पिच पर स्पिनर बुनेंगे जाल या बल्लेबाज करेंगे कमाल? देखें भारत-पाक ‘महामुकाबले’ से जुड़ी सारी डिटेल्स

IND vs PAK Pitch Report: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में महामुकाबला खेला जाएगा. इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी. देखें पिच रिपोर्ट...

IND vs PAK Pitch Report: क्रिकेट फैंस का इंतजार लगभग खत्म होने वाला है. रविवार (15 फरवरी) को भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा, जो शाम 7 बजे से शुरू होगा. इसके लिए आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा. भारत और पाकिस्तान ने अभी तक 2-2 मैच खेले हैं, जिनमें दोनों टीमों ने जीत हासिल की है. अब दोनों टीमों का महामुकाबला कोलंबो में होने जा रहा है. ऐसे में सभी फैंस की निगाहें इस मैच पर टिकी हुई हैं. खासकर कोलंबो के मैदान की पिच को लेकर खूब चर्चा हो रही है. क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस मैदान लो-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है, क्योंकि यह मैदान काफी बड़ा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कोलंबो की पिच की रिपोर्ट…

आर प्रेमदासा स्टेडियम पर T20I रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला उसी पिच पर होगा, जहां पर 13 फरवरी को जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला गया था. इस मैच में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हरा दिया था. इस मुकाबले के हिसाब से देखें, तो कोलंबो की इस पिच पर टारगेट चेज करना काफी मुश्किल होता है. इसकी वजह है कि इस मैदान की बाउंड्री काफी दूर हैं, जिससे बड़े शॉट खेलना खतरनाक साबित हो सकता है.

खासकर स्पिनर्स के खिलाफ बड़े शॉट खेलना बहुत मुश्किल होता है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में अभी तक कुल 62 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 35 मुकाबले जीते हैं, जबकि दूसरी टीम ने 26 मैच अपने नाम किए हैं. जिम्बाब्वे ने ही भी ऑस्ट्रेलिया को रन डिफेंड करते हुए हराया था. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी.

कोलंबो में स्पिनर्स बुनेंगे जाल!

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में स्पिनर्स को खूब मदद मिलेगी. यहां पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलेगी, क्योंकि स्विंग देखने को मिल सकता है. बाद में खेल बढ़ने के साथ-साथ पिच धीमी होती जाएगी, जिससे स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलेगी. इस मैदान पर स्पिनर्स के खिलाफ बड़ा शॉट खेलना बिल्कुल आसान नहीं होगा. ऐसे में इस बड़े मुकाबले में भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के स्पिनर्स की अहम भूमिका होगी.

इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. भारत ने इस मैदान पर कुल 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें से 11 में जीत हासिल की है, जबकि 4 में हार मिली है. अब भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होने जा रहा है. ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar की एप और वेबसाइट पर होगा.

भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रिंकु सिंह/वाशिंग्टन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती. 

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11

सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Great Salt Lake Discovery: खारे झील के नीचे मीठे पानी का खजाना! वैज्ञानिकों की खोज ने सबको चौंकाया

Salt Lake Fresh Water Underground: ग्रेट सॉल्ट लेक का नाम इसके बहुत ज्यादा खारे पानी…

Last Updated: March 29, 2026 23:28:50 IST

MI vs KKR: रोहित शर्मा की धांसू फिफ्टी, रिकेल्टन का पचासा, मुंबई इंडियंस का जीत से आगाज

MI vs KKR Highlights: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर…

Last Updated: March 29, 2026 23:14:05 IST

Launda Naach Video: चैता के रंग में रंगे लालू यादव, राबड़ी आवास पर हुआ ‘लौंडा नाच’, किसके कहने पर सजी महफिल

पटना में राबड़ी आवास पर लालू प्रसाद यादव की फरमाइश पर चैता और लौंडा नाच…

Last Updated: March 29, 2026 23:00:38 IST

अब मनपसंद सीट के लिए नहीं देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे! 60% सीटें मिलेंगी बिल्कुल मुफ्त, DGCA ने दी बड़ी खुशखबरी

DGCA new rules: फ्लाइट सीट के लिए अब एक्स्ट्रा पैसे क्यों देना? DGCA के नए…

Last Updated: March 29, 2026 22:12:15 IST

माता-पिता की अनदेखी की तो कटेगी 15% सैलरी! इस राज्य की सरकार ने कर्मचारियों के उड़ाए होश, बिल को मिली मंजूरी

CM Revanth Reddy: जब बच्चे भूल गए अपना फ़र्ज़, तो सरकार को उठाना पड़ा यह…

Last Updated: March 29, 2026 21:38:54 IST

IPL 2026 Match: 30 मार्च को आमने सामने होगी CSK-RR, कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, देखें पिच रिपोर्ट

CSK vs RR IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स अपने आईपीएल 2026…

Last Updated: March 29, 2026 21:30:36 IST