<

IND vs PAK: अभिषेक बनाम शाहीन, तो बुमराह बनाम साहिबजादा… भारत-पाक मैच में ‘सुपर बैटल’ पर रहेंगी फैंस की नजरें

IND vs PAK: दुनियाभर के क्रिकेट फैंस भारत और पाकिस्तान के बीच एक रोमांचक मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं. इस मुकाबले में 5 जबरदस्त लड़ाइयों देखने को मिल सकती हैं. यहां देखें लिस्ट...

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच (IND vs PAK) 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप का रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में अग्रेशन से लेकर कई शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेंगे. भारत-पाक की राइवलरी कई सालों से चली आ रही है, जिसमें टीम इंडिया ने अपना दबदबा कायम रखा है. इस राइवलरी के दौरान भारत-पाक के कई खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तीखी बहस और बैटल्स भी देखने को मिले हैं. इसमें भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से लेकर जसप्रीत बुमराह तक के नाम शामिल हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस मैच में किन खिलाड़ियों के बीच बैटल्स देखने को मिल सकते हैं, जिसके लिए फैंस बेताब हैं. नीचे देखें लिस्ट…

बुमराह बनाम साहिबजादा

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. साहिबजादा ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 34 गेंदों पर 51 रन बनाए हैं. बुमराह ने अभी तक साहिबजादा फरहान को किसी मैच में आउट नहीं किया है. साहिबजादा फरहान दुनिया के ऐसे पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में जसप्रीत बुमराह का छक्का लगाया था. ऐसे में इन दोनों के बीच खास बैटल देखने को मिल सकता है.

अभिषेक शर्मा बनाम शाहीन अफरीदी

बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के बीच पहले ओवर में टक्कर होगी. उनके नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का ज्वाइंट रिकॉर्ड (25) है. वहीं, अभिषेक शर्मा ने अपने T20I डेब्यू के बाद से पहले ओवर में सबसे ज्यादा 10 छक्के लगाए हैं. एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा ने शाहीन के पहले ओवरों में 13 गेंदों पर 24 रन (2 चौके, 2 छक्के) बनाए थे. ऐसे में पहले ओवर में इन दोनों का आमना-सामना देखने लायक होगा.

तिलक वर्मा बनाम अबरार अहमद

इस लिस्ट में भारत के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा और पाकिस्तानी गेंदबाज अबरार अहमद का बैटल भी शामिल है. तिलक वर्मा ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में अबरार अहमद के खिलाफ 26 गेंदों में 23 रन बनाए हैं. हालांकि अबरार ने तिलक को एक भी बार आउट नहीं किया है. ऐसे में मिडिल ओवर्स में स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद और तिलक वर्मा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.

सैम अयूब बनाम ईशान किशन

भारत के स्टार विकेटकीपर ईशान किशन इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. पिछली 6 पारियों में ईशान ने 49.33 की औसत और 222.55 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. हालांकि ईशान किशन अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में स्पिन के खिलाफ 77 गेंदों पर सिर्फ 85 रन बनाए हैं. साथ ही 4 बार आउट भी हुए हैं. वहीं, पाकिस्तान के ऑलराउंडर सैम अयूब ने पार्ट टाइम ऑफ-स्पिनर के तौर पर अच्छी गेंदबाजी की है. वह पावरप्ले में भी गेंदबाजी करने के लिए आते हैं. ऐसे में ईशान किशन और सैम अयूब के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

हार्दिक पांड्या बनाम उस्मान तारिक

पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक इस टूर्नामेंट में अपने अजीबोगरीब एक्शन से खूब सुर्खियों में हैं. वह अपनी गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान कर सकते हैं. वहीं, हार्दिक पांड्या स्पिन को काफी अच्छे तरीके से खेलते हैं. हार्दिक पांड्या स्पिन के खिलाफ लंबे-लंबे शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक पांड्या के सामने उस्मान तारिक कैसी गेंदबाजी करते हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST