यह दोनों ही स्मार्टफोन एक दूसरे से फीचर्स के मामले में काफी मिलते जुलते हैं. चलिए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन में कुछ बड़े अंतर और इनकी पर्फॉमेंस के बारे में.
Vivo iQOO 15 Ultra specifications: आज के समय में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन आ चुके हैं, जिनमें से यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि आखिर हमारे लिए कौन सा स्मार्टफोन ज्यादा किफायती रहेगा. Xiaomi Redmi और Vivo दोनों ही एक बेहतरीन स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हैं, लेकिन अक्सर लोग इन दोनों कंपनियों के स्मार्टफोन को लेने के लिए कई बार सोचते हैं और कंफ्यूज हो जाते हैं. ऐसे ही Xiaomi Redmi 15C 5G और Vivo iQOO 15 Ultra एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं.
यह दोनों ही स्मार्टफोन एक दूसरे से फीचर्स के मामले में काफी मिलते जुलते हैं. चलिए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन में कुछ बड़े अंतर और इनकी पर्फॉमेंस के बारे में.
पर्फॉमेंस की बात करें तो दोनों ही स्मार्टफोन अपनी जगह पर ठीक हैं. Xiaomi Redmi 15C 5G में आपको MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ में 6000 mAh की बैटरी भी दी जाती है. यह स्मार्टफोन Android 15 (HyperOS 2) के साथ-साथ 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है. वहीं, Vivo iQOO 15 Ultra में आपको Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है, जो 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है.
वैसे तो यह दोनों ही कंपनियां कैमरे के मामले में अच्छी हैं. Xiaomi Redmi 15C 5G में आपको 50 मेगापिक्सल का रियर यानि मेन कैमरा मिलता है. इसके साथ ही साथ इस स्मार्टफोन में आपको 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलता है. वहीं, Vivo iQOO 15 Ultra में आपको 50 MP का ट्रिपल रियर कैमरा मिलने के साथ ही 50MP Sony IMX921 primary sensor (OIS) भी मिलता है, जो 100x डिजिटल जूम के साथ आता है.
कीमत की बात करें तो Xiaomi Redmi 15C 5G आपको 12,499 रुपये में देखने के लिए मिलता है, जोकि 4GB RAM/128GB स्टोरेज के साथ मिलेगा. वहीं,
Vivo iQOO 15 Ultra में इस स्मार्टफोन को CNY 5,699 यानि 74,000 रुपये में लॉन्च किया गया है. हालांकि, भारत में अभी इसे लॉन्च नहीं किया गया है
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…