<

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप भारत-पाकिस्तान की राइवलरी… कितनी बार हुआ आमना-सामना, कौन से खिलाड़ी रहे मैच विनर?

IND vs PAK T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से क्रिकेट राइवलरी चल रही है. भारत ने हर बार बड़े टूर्नामेंट में पाकिस्तान पर अपना दबदबा कायम रखा है. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को लगभग हर बार हराया है. जानें टी-20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान का इतिहास...

IND vs PAK T20 World Cup Rivalry: दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का बेसब्री से इंतजार रहता है. ये दोनों टीमें पिछले लंबे समय से बाइलेटरल सीरीज नहीं खेलती हैं. ऐसे में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला ICC और ACC के टूर्नामेंट में होता है. अगले महीने 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है, जिसमें भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने होंगे. भारत और पाक का मुकाबला हमेशा हाईवोल्टेज होता है. टूर्नामेंट के लीग स्टेज में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा. अभी तक भारत और पाकिस्तान की टीमें कई बार टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ चुकी हैं. इन मुकाबलों में भारतीय टीम ने अपना दबदबा दिखाया है. इस दौरान भारत के कई स्टार खिलाड़ियों ने अपने करियर का बेहतरीन प्रदर्शन करके पाकिस्तानी टीम के खिलाफ रिकॉर्ड भी बनाए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक की राइवलरी का इतिहास…

कितनी बार हुआ भारत-पाक का मुकाबला?

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 6 मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान ने 1 मैच अपने नाम किया है. इसके अलावा दोनों टीमों के बीच एक मैच ड्रॉ रहा था, लेकिन बॉल आउट में भारत ने जीत हासिल की थी. टी20 विश्व कप में भारत की पाकिस्तान के खिलाफ सबसे यादगार जीत साल 2007 में आई थी. टी20 विश्व कप के पहले एडिशन के फाइनल मैच में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ था. उस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से हराकर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की थी. युवा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप उठाया था. वहीं, पाकिस्तान की बात करें, तो अभी तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान ने सिर्फ एक बार भारत को हराया है. पाकिस्तान ने साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में यह जीत हासिल की थी.

भारत बनाम पाकिस्तान के रिजल्ट

  • टी20 वर्ल्ड कप 2007 (ग्रुप स्टेज)- मैच टाई रहा, लेकिन बॉल-आउट में भारत ने जीता.
  • टी20 वर्ल्ड कप 2007 (फाइनल)- भारत 5 रन से जीता.
  • टी20 वर्ल्ड कप 2012 (सुपर-8)- भारत ने 8 विकेट से जीता.
  • टी20 वर्ल्ड कप 2014- भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की.
  • टी20 वर्ल्ड कप 2016 – भारत 6 विकेट से जीता.
  • टी20 वर्ल्ड कप 2021- पाकिस्तान 10 विकेट से जीता.
  • टी20 वर्ल्ड कप 2022- भारत 4 विकेट से जीता.
  • टी20 वर्ल्ड कप 2024- भारत 6 विकेट से जीता.

भारत-पाकिस्तान राइवलरी के सुपरस्टार्स

विराट कोहली- विराट कोहली ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 6 मुकाबलों में खेला है. इस दौरान विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 6 पारियों में कुल 312 रन बनाए हैं. उन्होंने साल 2012 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 61 गेंद पर नाबाद 78 रन बनाए थे. इसके अलावा 2022 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रनों की पारी विराट कोहली के करियर की सबसे शानदार पारियों में से एक है.
हार्दिक पांड्या- भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट झटके थे. साथ ही कोहली के साथ बड़ी साझेदारी भी की थी. हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा 15 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.
बाबर-रिजवान- साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया था. यह ICC वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पहली जीत थी. उस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बीच 152 रनों की साझेदारी हुई थी. उसी मुकाबले में शाहीन शाह अफरीदी ने भारत के खिलाफ 3 विकेट चटकाए थे.
मोहम्मद आसिफ- साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के मोहम्मद आसिफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

थकान, कमजोरी या सीने में दर्द… इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें अनदेखा, वरना पड़ सकते लेने के देने

Bad Cholesterol Alert: हमारे शरीर में 2 तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है गुड और बैड…

Last Updated: March 31, 2026 23:10:36 IST

UP Toll Tax: कल से बदल जाएंगी टोल टैक्स की दरें, यूपी में सफर करने से पहले जान लें कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब

UP Toll Tax Increase: यूपी में बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना…

Last Updated: March 31, 2026 23:02:00 IST

Trump Popularity: इतिहास में पहली बार! अमेरिका में ट्रंप की रेटिंग धड़ाम से गिरी नीचे, बने सबसे ‘अलोकप्रिय’ राष्ट्रपति

Donald Trump Approval Rating: AF पोस्ट के हालिया विश्लेषण ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा…

Last Updated: March 31, 2026 22:32:42 IST

PBKS vs GT: 1 ओवर में फेंकी 11 गेंदे, 12 मिनट में पूरा किया स्पेल, अर्शदीप सिंह का घटिया ओवर

Arshdeep singh Last Over: आईपीएल 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…

Last Updated: March 31, 2026 21:55:29 IST

West Bengal Election 2026: जब एक कम्युनिस्ट नेता के कदमों में थी दिल्ली की सत्ता, फिर क्यों पीछे हट गए ज्योति बसु?

West bengal election 2026: पीएम की कुर्सी सामने थी, पर उन्होंने पार्टी के आदर्शों को…

Last Updated: March 31, 2026 21:51:52 IST

Muzaffarpur Murder Case: 20 लाख के झगड़े… रालोजपा नेता की हत्या में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने उगले राज़

Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…

Last Updated: March 31, 2026 21:32:25 IST