<

IND vs PAK: T20 वर्ल्ड कप से पहले भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, U19 World Cup में इस दिन होगा महामुकाबला

IND vs PAK U19 World Cup: अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अपना दबदबा बरकरार रखा है. अब भारतीय टीम का मुकाबला पाकिस्तान से होने जा रहा है. जानें कब-कहां खेला जाएगा भारत-पाक का मुकाबला...

IND vs PAK U19 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. भारत-पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेलेंगे. भारतीय अंडर-19 टीम ने इस टूर्नामेंट के लीग स्टेज में अपने सभी 3 मुकाबले जीतकर सुपर सिक्स पर में पहुंच गई है. वहीं, पाकिस्तान की टीम 3 मैचों में 2 जीत और हार के साथ सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है. सुपर सिक्स में भारतीय टीम का मुकाबला जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के साथ होगा. इस राउंड में भारत का पहला मुकाबला 27 जनवरी को जिम्बाब्वे से होगा. फिर 1 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महा-मुकाबला खेला जाएगा, जिसका क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस मुकाबले में भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का बदला लेना चाहेगी. दरअसल, पिछले साल अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को बुरी तरह से हराया था. हालांकि इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. जानें कब-कहां खेला जाएगा ये मुकाबला…

कहां खेला जाएगा भारत-पाक का मुकाबला?

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 1 फरवरी को खेला जाएगा. यह मुकाबला जिम्बाब्वे के बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में होगा. दोपहर 1 बजे से मुकाबला शुरू होगा, जिसके लिए 12:30 बजे टॉस किया जाएगा. भारत में क्रिकेट फैंस इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 का मुकाबला JioHotstar पर OTTplay प्रीमियम के जरिए देख सकते हैं. भारत-पाकिस्तान के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन रहा है. अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने 27 मैचों में 16 बार पाकिस्तान को हराया है, जबकि 11 मुकाबलों में हार का सामना किया है.

वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर

अंडर-19 वर्ल्ड कप में बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सबसे बड़ी सनसनी बनकर उभरे हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अभी तक 3 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाए हैं, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल है. भारतीय क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि इस बार वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेलेंगे. इससे पहले U19 Asia Cup के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों से शिकस्त दी थी. इस मुकाबले में वैभव ने 10 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली थी.

कप्तान आयुष म्हात्रे फॉर्म में लौटे

भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे भी फॉर्म में वापस आ चुके हैं. यह भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है. कप्तान आयुष म्हात्रे लंबे समय बाद फॉर्म में वापस लौटे हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. उनकी अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने कीवी टीम को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 14:06:59 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST