होम / IND Vs SA 2nd Test Day 1 Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 62/3

IND Vs SA 2nd Test Day 1 Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 62/3

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : January 3, 2024, 9:33 pm IST

India News(इंडिया न्यूज), IND Vs SA 2nd Test Day 1 Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला आज से केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड पर खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाए। 55 रन के जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिया है।


भारतीय टीम में दो बदलाव

भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं। शार्दुल ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन को बाहर किया गया है। रवींद्र जडेजा और मुकेश कुमार की वापसी हुई है। आवेश खान को डेब्यू का मौका नहीं मिला। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम ट्रिस्टन स्टब्स और लुंगी एंगिडी को शामिल किया गया। चोट के कारण कप्तान तेम्बा बावुमा नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर डीन एल्गर ने कमान संभाली है। एल्गर के करियर का यह आखिरी टेस्ट भी है। गेराल्ड कोएट्जी भी चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं।

08:54 PM, 03-JAN-2024

दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा

45 रन पर दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा है। ट्रिस्टन स्टब्स एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। अब एडेन मार्करम के साथ डेविड बेडिंगहम क्रीज पर हैं।


08:34 PM, 03-JAN-2024

दक्षिण अफ्रीका का दूसरा  विकेट गिरा

41 रन पर दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा है। टोनी डी जॉर्जी एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मुकेश कुमार ने उन्हें लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। अब एडेन मार्करम के साथ ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं।


08:25 PM, 03-JAN-2024

दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा

दूसरी पारी में 37 रन पर दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा है। डीन एल्गर 12 रन बनाकर आउट हुए। मुकेश कुमार ने उन्हें विराट कोहली के हाथों कैच कराया। अब एडेन मार्करम के साथ टोनी डी जॉर्जी क्रीज पर हैं।


08:21 PM, 03-JAN-2024

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरु

दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की है। डीन एल्गर और एडेन मार्करम संभलकर खेल रहे हैं। बिना कोई विकेट खोए अफ्रीकी टीम ने शुरुआती 10 ओवर में 37 रन बना लिए हैं।


07:30 PM, 03-JAN-2024

153 पर सिमटी भारत की पहली पारी

55 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुवात कुछ खास नहीं रही। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर यशस्वी जयसवाल बीना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद गिल और रोहित ने भारतीय पारी संभाली। रोहित 39 रन बानकर आउट हो गए। गिल ने 36 रनों की पारी खेली। भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 46 रनों की पारी खेली। के एस राहुल 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद भारत का कोई भी बल्लेबाज खाता नहीं खोल सका।

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी की बात करें तो लुंगी एंगिडी ने एक ओवर में तीन विकेट लेकर मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका वापसी कराई। वहीं कगिसो रबाडा और नंद्रे बर्गर भी झटके 3-3 विकेट।


07:26  PM, 03-JAN-2024

भारत का नौवां विकेट गिरा

 सिराट रन आउट हो गए।


07:22  PM, 03-JAN-2024

भारत का आठवां विकेट गिरा

रबाड़ा ने भारत को बड़ा झटका दिया। भारत के सेट बल्लेबाज विराट कोहली को रबाड़ा ने मारक्रम के हाथों कैच कराया।कोहली 46 रन बनाकर आउट हो गए।


07:20  PM, 03-JAN-2024

लुंगी एंगिडी ने एक विकेट में झटके तीन विकेट

34वें ओवर में लुंगी एंगिडी ने तीन विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को वापसी कराई। एंगिडी ने के एल राहुए, जाड़ेजा और बुमराह का विकेट लिया। दूसरी छोर पर कोहली देखते रहें।


07:13 PM, 03-JAN-2024

भारत का पांचवा विकेट गिरा

32वें ओवर की पहली गेंद पर भारत का पांचवा विकेट गिरा। लुंगी एंगिडी की गेंद पर कायेल वेरेयेन ने के एल राहुल का विकेट झटका। के एल राहुल बिना खता खोले आउट हो गए।


06:02 PM, 03-JAN-2024

भारत का चौथा विकेट गिरा

24वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत का चौथा विकेट गिरा। नंद्रे बर्गर की गेंद पर कायेल वेरेयेन ने अय्यर का कैच पकड़ा।श्रेयस अय्यर बीना खाता खोले आउट हो गए।


05:55 PM, 03-JAN-2024

भारत का तीसरा विकेट गिरा

23वें ओवर की अंतिम गेंद पर भारत का तीसरा विकेट गिरा। नंद्रे बर्गर की गेंद पर मार्को यानसेन शुभमन गिल का कैच पकड़ा। गिल 36 रन बनाकर आउट हो गए।


05:25 PM, 03-JAN-2024

भारत का दूसरा विकेट गिरा

72 रन पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। कप्तान रोहित शर्मा 39 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नांद्रे बर्गर ने उन्हें मार्को यानसेन के हाथों कैच कराया। अब शुभमन गिल और विराट कोहली क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 90/2 है।


04:22 PM, 03-JAN-2024

भारत का पहला विकेट गिरा

दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर भारत का पहला विकेट गिरा। राबाड़ा की गेंद पर जायसवाल बोल्ड हो गए। जायसवाल बीना खाता खोले आउट हो गए।


03:29 PM, 03-JAN-2024
दक्षिण अफ्रीका का नौवां विकेट गिरा
22वें ओवर की अंतिम गेंद पर दक्षिण अफ्रीका का नौवां विकेट गिरा। बुमराह की गेंद पर जयसवाल ने नंद्रे बर्गर का कैच पकड़ा। बर्गर 4 रन बनाकर आउट हुए।

03:15PM, 03-JAN-2024

दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा

20वें ओवर की अंतिम गेंद पर मुकेश कुमार ने दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा। मुकेश कुमार ने केशव महाराज को बुमराह के हाथों कैच कराया। महराज 3 रन बनाकर आउट हुए।


03:06PM, 03-JAN-2024

दक्षिण अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा

18वें ओवर की पांचवी गेंद पर साउथ अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा। सिराज ने कायेल वेरेयेन को गिल के हाथों कैच कराया। कायेल वेरेयेन 15 रन बनाकर आउट हुए।


02:54PM, 03-JAN-2024

दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा

मोहम्मद सिराज को चौथी सफलता मार्को यानसेन के रूप में मिली। सिराज ने 16वें ओवर की पांचवी गेंद पर  यानसेन को विकेट किपर के एल राहुल के हाथों कैच कराया। मार्को यानसेन बीना खाता खोले आउट हो गए।

02:50 PM, 03-JAN-2024

दक्षिण अफ्रीका का पांचवा विकेट गिरा

मोहम्मद सिराज को चौथी सफलता डेविड बेडिंघम के रूप में मिली। सिराज ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर डेविड बेडिंघम को जयसवाल के हाथों कैच कराया। डेविड बेडिंघम 12 रन बनाकर आउट हुए।


02:17 PM, 03-JAN-2024

दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा

मोहम्मद सिराज को तीसरी सफलता टोनी डि जोर्जी को रूप में मिली। सिराज ने 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर जोर्जी को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। दक्षिण अफ्रीका स्कोर अब चार विकेट पर 15 रन हो गया है।


02:12 PM, 03-JAN-2024

दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा

दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में लगा। स्टब्स 11 गेंद पर तीन रन बनाकर पवेलियन लौटे। नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर वह आउट हुए। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर रोहित शर्मा ने उनका कैच लिया।


01:57 PM, 03-JAN-2024

दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा

भारत को मोहम्मद सिराज ने बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर पिछले मैच में शतक लगाने वाले डीन एल्गर को क्लीन बोल्ड कर दिया। एल्गर 15 गेंद पर चार रन ही बना सके।


01:46 PM, 03-JAN-2024

दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा

दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका एडेन मार्करम के रूप में लगा। वह चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। मोहम्मद सिराज की गेंद पर स्लिप में यशस्वी जायसवाल ने उनका कैच लिया। मार्करम ने 10 गेंद पर दो रन बनाए।


01:18 PM, 03-JAN-2024

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार।

दक्षिण अफ्रीका: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्करम, टोनी डि जोर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, कायेल वेरेयेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर, लुंगी एंगिडी।


01:13 PM, 03-JAN-2024

दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस

केपटाउन में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीत लिया है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT