<
Categories: खेल

IND VS WI: वैभव सूर्यवंशी IN, 9 खिलाड़ी होंगे बाहर, पहले टी20 को लेकर Gautam Gambhir ने बनाया खतरनाक प्लान; कल लखनऊ में मचेगा धमाल

IND VS WI T20: टी 20 सीरीज़ में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे, जिन्होंने जापान में 2026 एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था. इसके अलावा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, ईशान किशन, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी टीम में एक्शन में दिखेंगे.

IND VS WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मुकाबलों के वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला गया. जहां भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. हालांकि भारत ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया. न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले गए तीसरे वनडे में टीम इंडिया 351 रन बनाई थी लेकिन इसके बावजूद उसको हार का सामना करना पड़ा. अब भारतीय टीम वेस्टइंडिज के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी. जिसका पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 मैच मंगलवार, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की प्लेइंग XI की तुलना तीसरे वनडे से करें तो टीम इंडिया से नौ खिलाड़ी बाहर रहेंगे. इनमें कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार और अंशुल कंबोज शामिल हैं.

टी 20 सीरीज़ में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे, जिन्होंने जापान में 2026 एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था. इसके अलावा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, ईशान किशन, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी टीम में एक्शन में दिखेंगे. कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी और नमन धीर, जो वनडे टीम का हिस्सा थे, वे भी T20 सीरीज़ में एक्शन में दिखेंगे.

वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की प्लेइंग XI इस तरह होगी: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव/मयंक यादव.

भारत-वेस्टइंडीज T20I सीरीज़ का पूरा शेड्यूल

तारीख मैच स्थान समय
6 अक्टूबर पहला T20I इकाना स्टेडियम, लखनऊ शाम 7:00 बजे
9 अक्टूबर दूसरा T20I JSCA स्टेडियम, रांची शाम 7:00 बजे
11 अक्टूबर तीसरा T20I होल्कर स्टेडियम, इंदौर शाम 7:00 बजे
14 अक्टूबर चौथा T20I राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद शाम 7:00 बजे
17 अक्टूबर पांचवां T20I एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु शाम 7:00 बजे

टी 20ई सीरीज़ के लिए वेस्ट इंडीज़ की 15 मेंबर टीम: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयूज़, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, और शिमरोन हेटमायर, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर.

टी 20 सीरीज़ के लिए भारत की 15 सदस्यों वाली टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

UP Election 2027: SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी वोटर लिस्ट में फिर हो सकता है बड़ा बदलाव, जानें EC का प्लान

UP Election 2027: यह नया रिविज़न अप्रैल में उत्तर प्रदेश में पूरी हुई SIR प्रक्रिया…

Last Updated: October 5, 2026 11:25:30 IST

Bigg Boss 18: बिग बॉस में ‘बाप-बेटी’ में महाभारत! अरिश्फा पर भड़के काजी तौकीर, बोले – जबान संभाल कर…

Qazi Touqeer Arishfa Khan Fight: बिग बॉस 20 में बाप-बेटी कहे जाने वाले काजी तौकीर…

Last Updated: October 5, 2026 11:08:21 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जान लें आज का रेट! आपके शहर में 10 ग्राम से 1 किलो तक कितनी कीमत?

Silver Rate Today 5 Oct 2026: चांदी खरीदने वालों के लिए आज के ताजा भाव…

Last Updated: October 5, 2026 10:26:20 IST

कभी लोग हंसते थे, आज मां के साथ दुबई घूम रहा ‘एलियन स्टार’; एक Reel बनी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट

Alien Star Influencer: चूरू के 'एलियन स्टार' मोती मेघवाल मां के साथ दुबई पहुंचे. वायरल…

Last Updated: October 5, 2026 10:02:57 IST

KBC 18: जब आयुष्मान ने बिग बी के लिए गाया ‘कभी कभी’, KBC 18 में दिया यादगार बर्थडे सरप्राइज; भावुक हो गए अमिताभ बच्चन

KBC 18: आयुष्मान खुराना ने KBC 18 में अमिताभ बच्चन को खास अंदाज में जन्मदिन…

Last Updated: October 5, 2026 09:31:10 IST