<
Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 18: बिग बॉस में ‘बाप-बेटी’ में महाभारत! अरिश्फा पर भड़के काजी तौकीर, बोले – जबान संभाल कर…

Qazi Touqeer Arishfa Khan Fight: बिग बॉस 20 में बाप-बेटी कहे जाने वाले काजी तौकीर और अरिश्फा खान में जमकर झगड़ा हुआ. प्रोमो में दोनों 'जबान संभालो' और 'बकवास मत करो' तक पहुंच गए.

Qazi Touqeer Arishfa Khan Fight: बिग बॉस 20 में अब रिश्ते भी दांव पर लग गए हैं. शो में काजी तौकीर और अरिश्फा खान की जोड़ी को लोग ‘बाप-बेटी’ की जोड़ी कहते थे. दोनों की बॉन्डिंग शुरू में बहुत अच्छी थी. काजी हमेशा अरिश्फा को अपनी बेटी बताते थे. लेकिन अब घर के झगड़ों ने इस रिश्ते में भी दरार डाल दी है. एक ही ग्रुप में होने के बाद भी दोनों में रोज बहस हो रही है. शो के नए प्रोमो ने सबको हैरान कर दिया है.

अरिश्फा ने कहा – आप बाहर चले जाओ

जियोहॉटस्टार ने नया प्रोमो शेयर किया है. इसमें अरिश्फा और काजी में जमकर बहस होती दिख रही है. अरिश्फा गुस्से में कहती हैं, “आप बाहर चले जाओ और मुझे बात करने दो.” काजी भी पीछे नहीं हटते और कहते हैं, “मैं बाहर नहीं जाऊंगा, बदतमीजी पर मत आओ.” अरिश्फा कहती हैं कि वह प्यार से बात कर रही हैं और उन्हें माही विज से बात करनी है. दोनों में से कोई भी अपनी बात से पीछे हटने को तैयार नहीं है और घर में तनाव बढ़ जाता है.

तो हवा से बात करो न – काजी

झगड़ा और बढ़ता है जब अरिश्फा कहती हैं, “आप मुझसे मत बोलो.” इस पर काजी मजाक में कहते हैं, “तो हवा से बात करो न.” वह हाथ से ऊपर की तरफ इशारा करते हैं. काजी का ये मजाकिया अंदाज अरिश्फा को बिल्कुल पसंद नहीं आता. वह भड़क जाती हैं और कहती हैं, “मैं क्यों वहां बात करूं. आप पागल हो जाते हो क्या?” पागल शब्द सुनते ही काजी को भी गुस्सा आ जाता है और माहौल और गर्म हो जाता है.

ये भी पढ़ें:  कभी लोग हंसते थे, आज मां के साथ दुबई घूम रहा ‘एलियन स्टार’; एक Reel बनी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट

जबान संभालकर बात करो – काजी

इसके बाद अरिश्फा पुरानी बात ले आती हैं. वह कहती हैं, ‘आपने मुझे चुप-चुप बोला था, आपको सॉरी बोलना चाहिए था.’ इस पर काजी कहते हैं, ‘कब, 1947 की बात है?’ ये सुनकर अरिश्फा कहती हैं, ‘ये बकवास मत करो.’ बस इसी बात पर काजी भड़क जाते हैं और गुस्से में कहते हैं, ‘बकवास क्या होता है? जबान संभालकर बात करो. क्या कर लोगी तुम?’ बाप-बेटी का ये झगड़ा अब पूरे घर में चर्चा का विषय बन गया है. दर्शक भी सोच रहे हैं कि क्या ये रिश्ता टूट जाएगा.

ये भी पढ़ें: KBC 18: जब आयुष्मान ने बिग बी के लिए गाया ‘कभी कभी’, KBC 18 में दिया यादगार बर्थडे सरप्राइज; भावुक हो गए अमिताभ बच्चन

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

करण वाही से ब्रेकअप के बाद किस क्रिकेटर के करीब आईं उदिति सिंह? शो में मिला बड़ा हिंट

Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…

Last Updated: October 25, 2026 21:29:08 IST

हैदराबाद में दुर्गा माता की प्रतिमा पर फेंके अंडे, मचा बवाल, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…

Last Updated: October 25, 2026 21:01:18 IST

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST

Govinda Extra Marital Affair: गोविंदा की जिंदगी में सुनीता की जगह क्या है? अभिनेता ने बताया हमारे यहां डिवोर्स शब्द ही नहीं है

Govinda Extra Marital Affair: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अपने रिश्ते…

Last Updated: October 25, 2026 19:25:30 IST

Murder of elderly woman in Mathura: मथुरा में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, सिर पर भारी वस्तु से किया हमला

Murder of elderly woman in Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा में बंगाली घाट क्षेत्र की…

Last Updated: October 25, 2026 19:05:19 IST

रामायणम के नए गाने ‘मंगल रंग’ में दिखी राम-सिया की प्रेम कहानी, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

Ramayanam mangal rang song released: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायणम्’ का दूसरा…

Last Updated: October 25, 2026 18:26:15 IST