Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटा जा रहा है. कहा जा रहा है कि युवक एक गेस्ट टीचर है, जिस पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप है.
रतलाम वायरल वीडियो
Ratlam News: रतलाम जिले के ताल थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पिपल्या तुखार गांव से एक वीडियो सामने आया है. यहां वीडियो में एक व्यक्ति को पेड़ से रस्सी के सहारे बांधा गया है. इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि कोई उस व्यक्ति को थप्पड़ मार रहा है तो कोई रस्सी से पीट रहा है. इस दौरान व्यक्ति लगातार रोते हुए खुद को छोड़ने की गुहार लगाता नजर आता है.
बताया जा रहा है कि पेड़ से बंधा यह व्यक्ति गांव का अतिथि शिक्षक (Guest Teacher) योगेंद्र जाटव है. ग्रामीणों का आरोप है कि उसने एक नाबालिग छात्रा को बहाने से बुलाया और उसे एक झोपड़ी में ले गया. आरोप है कि वहां उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की. घटना की जानकारी सामने आने के बाद गांव में लोगों का गुस्सा भड़क गया.
रतलाम में रूह कंपाने वाली घटना: पेड़ से बांधकर अतिथि शिक्षक की बेरहमी से पिटाई, Video वायरल! 🚨⚠️ 🔹 नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में ग्रामीणों ने कानून हाथ में लेकर रस्सी से पीटा #Ratlam #MadhyaPradesh #ViralVideo #RatlamPolice #CrimeNews #POCSO #LawAndOrder #TheSootr https://t.co/hF6exe0jcN
— Amresh Kushwaha (@amresh_kush) October 6, 2026
ग्रामीणों ने शिक्षक को पकड़ लिया और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की. इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया. वीडियो में शिक्षक कभी हाथ जोड़ता तो कभी रोते हुए लोगों से उसे छोड़ने की अपील करता दिखाई देता है. घटना 3 अक्टूबर की बताई जा रही है लेकिन इसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया. मामले में नाबालिग छात्रा के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की. इसके बाद ताल थाना पुलिस ने अतिथि शिक्षक योगेंद्र जाटव के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अब छात्रा और उसके परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
हालांकि, इस पूरे मामले का एक दूसरा पहलू भी सामने आया है. सिर्फ ग्रामीण ही नहीं बल्कि टीचर योगेंद्र जाटव ने भी पुलिस को शिकायत दी है. उसने आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसे पेड़ से बांधकर उसके साथ मारपीट की. उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला भी दर्ज किया है. अब देखने वाली बात ये होगी कि पुलिस जांच में किसकी बात सही और किसकी बात गलत साबित होती है.
ये भी पढ़ें: Ratlam Crime News: पत्नी के सामने खुला राज, फिर हुआ कुछ ऐसा…पहले युवती और अब युवक की हालत गंभीर
IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पहले टी20 पर बारिश का साया…
अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 5 अक्टूबर: साल 1956। गांव में लक्ष्मणभाई काम के लिए लाइट के…
IND vs WI 1st T20 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की…
Raju Kher: अनुपम खेर के भाई राजू खेर ने हाल ही में बताया कि उन्होंने…
सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में सूरत की हिल्स हाईस्कूल…
सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: एस्टर स्कूल, सूरत के शुभ भूमिपूजन समारोह के साथ एस्टर…