IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पहले टी20 पर बारिश का साया है. लखनऊ में दोपहर में बारिश की संभावना ज्यादा है, लेकिन मैच के समय खतरा कम रहेगा. जानें मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग.
भारत-वेस्टइंडीज के खेल पर बारिश का साया
IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पहले मौसम को लेकर क्रिकेट फैंस की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि आज बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है.
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, आज लखनऊ में बारिश की संभावना बनी हुई है. हालांकि, मैच शाम 7 बजे शुरू होगा और उस समय बारिश की संभावना करीब 5 फीसदी बताई गई है. दोपहर के समय बारिश की संभावना करीब 50 फीसदी तक पहुंच सकती है. ऐसे में मैदान गीला होने के कारण मैच शुरू होने में थोड़ी देरी हो सकती है. हालांकि, बारिश के कारण पूरा मैच रद्द होने की संभावना बहुत कम है. मैच के दौरान लखनऊ का तापमान करीब 25 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला 2018 में खेला गया था. उस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 71 रन से हराया था. भारत ने इस मैदान पर अब तक खेले अपने तीनों टी20 मैच जीते हैं. वहीं, वेस्टइंडीज ने यहां चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे केवल एक जीत मिली है और तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.
भारत की टीम में श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, नमन धीर, मयंक यादव, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई और नितीश कुमार रेड्डी
वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप करेंगे. टीम में अमीर जांगू, शिमरोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, अकील होसेन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन और कीमो पॉल
ये भी पढ़ें: विराट कोहली के संन्यास के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन करेगा बल्लेबाजी? ये दो बल्लेबाज हैं प्रबल दावेदार!
अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 5 अक्टूबर: साल 1956। गांव में लक्ष्मणभाई काम के लिए लाइट के…
IND vs WI 1st T20 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की…
Raju Kher: अनुपम खेर के भाई राजू खेर ने हाल ही में बताया कि उन्होंने…
सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में सूरत की हिल्स हाईस्कूल…
सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: एस्टर स्कूल, सूरत के शुभ भूमिपूजन समारोह के साथ एस्टर…
Indira Ekadashi Vrat Katha in Hindi: आज 6 अक्टूबर को इंदिरा एकादशी का व्रत है.…