Live TV
Search
Home > खेल > India Next ODI Match: कब वापस मैदान पर दिखेंगे रोहित-विराट? ज्यादा नहीं करना होगा इंतजार; फिर मैदान पर होगी चौक्के-छक्कों की बरसात

India Next ODI Match: कब वापस मैदान पर दिखेंगे रोहित-विराट? ज्यादा नहीं करना होगा इंतजार; फिर मैदान पर होगी चौक्के-छक्कों की बरसात

India Next ODI Match: रोहित-कोहली ने वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन अब फैंस को उन्हें दोबारा मैदान पर देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. भारत का अगला वनडे एक महीने बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा.

Written By:
Last Updated: October 5, 2026 12:45:55 IST

Mobile Ads 1x1

India Next ODI Match: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत के लिए तीनों मैच खेले. यह सीरीज शनिवार 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में भारत की पांच विकेट से हार के साथ खत्म हुई. घरेलू सीरीज के तीन मैचों में रोहित ने मेज़बान टीम के लिए 32, 101 और 92 रन बनाए, जबकि कोहली ने 139*, 29 रन बनाए और एक बार ‘गोल्डन डक’ पर आउट हुए. दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू दर्शकों के सामने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया, लेकिन अगले महीने वे खेलते हुए नहीं दिखेंगे क्योंकि अगले 30 दिनों में भारत के लिए कोई वनडे मैच तय नहीं है. भारत के ये दो पूर्व कप्तान, जो अब तक के सबसे बेहतरीन वनडे बल्लेबाजों में से हैं, उन्हें अगली बार न्यूजीलैंड सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा.

2026 की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित-कोहली

प्लेयर्स मैच रन बॉल 4/6s स्ट्राइक रेट 
 रोहित शर्मा   पहला वनडे 32 35 2/3 91.43
 रोहित शर्मा   दूसरा वनडे 101 75 10/6  134.67 
 रोहित शर्मा   तीसरा वनडे 92  85   10/3 108.24
विराट कोहली पहला वनडे 139\* 88 10/9  157.95 
विराट कोहली दूसरा वनडे  29 19 3/1  152.63 
विराट कोहली तीसरा वनडे 0 1 0/0  –

कब वापस नजर आएंगे रोहित-विराट?

भारत इस महीने के आखिर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगा, जहां वह पांच T20I, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगा. यह विदेशी दौरा 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में पांच मैचों की T20I सीरीज़ के साथ शुरू होगा, जिसके बाद दोनों टीमें पांच 50-ओवर के मैचों में आमने-सामने होंगी. वनडे सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाना है. BCCI की सीनियर पुरुष चयन समिति ने अभी तक न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा नहीं की है, लेकिन दुनिया की नंबर 1 वनडे टीम के लिए हालिया प्रदर्शन के बाद इन दोनों का वनडे टीम में चुना जाना तय है.

 आंकड़ा   रोहित शर्मा विराट कोहली
मैच 14 13 
पारियां 13 13 
रन  437 596 
औसत 36.41 49.66
स्ट्राइक रेट 72.95 91.41 
सर्वोच्च स्कोर 87 123 
100/50 0/4 1/4 
चौक्के-छक्के 28/18 55/10 

न्यूजीलैंड में विराट कोहली और रोहित शर्मा का वनडे रिकॉर्ड

BCCI की सीनियर पुरुष चयन समिति ने अभी तक न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा नहीं की है, लेकिन दुनिया की नंबर 1 वनडे टीम के लिए हालिया प्रदर्शन के बाद इन दोनों का वनडे टीम में चुना जाना तय है.

ये भी पढ़ें:  IND VS WI: वैभव सूर्यवंशी IN, 9 खिलाड़ी होंगे बाहर, पहले टी20 को लेकर Gautam Gambhir ने बनाया खतरनाक प्लान; कल लखनऊ में मचेगा धमाल

भारत VS न्यूजीलैंड ODI सीरीज 2026 का शेड्यूल

तारीख  दिन मैच स्थान समय
 4 नवंबर बुधवार   पहला वनडे ईडन पार्क, ऑकलैंड सुबह 7:30 बजे 
7 नवंबर शनिवार दूसरा वनडे स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन सुबह 7:30 बजे 
10 नवंबर मंगलवार तीसरा वनडे  सेडन पार्क, हैमिल्ट सुबह 7:30 बजे 
13 नवंबर   शुक्रवार चौथा वनडे बे ओवल, माउंट माउंगानुई सुबह 7:30 बजे 
15 नवंबर रविवार पांचवां वनडे  बे ओवल, माउंट माउंगानुई सुबह 7:30 बजे 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ ODI Series: वेस्टइंडीज सीरीज के बाद कट सकता है इन 3 खिलाड़ियों का पत्ता, दिग्गजों की वापसी से बढ़ेगी मुश्किल!

MORE NEWS