Live TV
Search
Home > क्रिकेट > IND vs WI 2nd ODI: पहला ODI जीतने के बाद भी भारत की प्लेइंग XI से 3 खिलाड़ी होंगे बाहर? गंभीर-गिल कर रहे हैं तैयारी!

IND vs WI 2nd ODI: पहला ODI जीतने के बाद भी भारत की प्लेइंग XI से 3 खिलाड़ी होंगे बाहर? गंभीर-गिल कर रहे हैं तैयारी!

IND vs WI 2nd ODI Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में होने वाले दूसरे वनडे में क्या कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं? रोहित शर्मा और जडेजा की फॉर्म को देखते हुए प्लेइंग XI में 3 बड़े बदलावों की सुगबुगाहट तेज़ है. जानिए क्या यशस्वी जायसवाल और सिराज को मिलेगी जगह?

Written By:
Last Updated: September 29, 2026 12:09:38 IST

Mobile Ads 1x1

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 30 सितंबर को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा. पहला मुकाबला जीतकर भारतीय टीम सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना चुकी है. अब टीम इंडिया की नज़र दूसरा मैच जीतकर सीरीज़ पर कब्ज़ा करने पर होगी.

जीत की इस कोशिश में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर दूसरे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में 3 बड़े बदलाव कर सकते हैं. इसकी वजह से कुछ बड़े खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ सकता है.

1. गुरनूर ब्रार की जगह मोहम्मद सिराज

युवा तेज़ गेंदबाज़ गुरनूर ब्रार का प्रदर्शन पहले वनडे में कुछ ख़ास नहीं रहा. ख़राब गेंदबाज़ी के कारण दूसरे मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है, जो अकेले दम पर मैच का रुख बदलने के लिए जाने जाते हैं.

2. रवींद्र जडेजा की जगह आकिब नबी

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी पहले मैच में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे. ऐसे में उन्हें भी अगले मुकाबले से आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह तेज़ गेंदबाज़ ऑलराउंडर आकिब नबी को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. आकिब नबी अपनी तेज़ गेंदबाज़ी के साथ-साथ पारी के आखिरी ओवरों में बड़े-बड़े शॉट खेलने में भी माहिर हैं.

3. रोहित शर्मा की जगह यशस्वी जायसवाल

दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा पहले मैच में बल्ले से ख़ास योगदान नहीं दे पाए थे. इसके अलावा, टीम बस से उतरते समय वे गिर भी गए थे. 39 साल के रोहित की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगा. इसलिए ‘हिटमैन’ को दूसरे वनडे में आराम दिया जा सकता है.

पहले वनडे में बेंच पर बैठे यशस्वी जायसवाल को इस मैच में मौका मिलने की पूरी उम्मीद है. यशस्वी हाल के दिनों में शानदार फॉर्म में रहे हैं और अपनी पिछली 3 वनडे पारियों में 2 तूफानी शतक जड़ चुके हैं. वे रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं.

MORE NEWS