<

IND vs WI 2nd T20I: संजू सैमसन या वैभव सूर्यवंशी? दूसरे T20 में फिर उठेगा बड़ा सवाल

india vs west indies 2nd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I 9 अक्टूबर को रांची में होगा. संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी में किसे मौका मिलेगा, इस पर नजर रहेगी.

Sanju Samson Vaibhav Suryavanshi: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज का आगाज शानदार अंदाज में किया है. लखनऊ में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 172 रन का लक्ष्य महज 14.4 ओवर में हासिल कर 8 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 43 गेंदों पर नाबाद 102 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि ईशान किशन के साथ उनकी 137 रन की साझेदारी ने मुकाबले को एकतरफा बना दिया.

अब दोनों टीमें 9 अक्टूबर 2026 को रांची के JSCA International Stadium Complex में दूसरा T20I खेलेंगी. मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा.

संजू या वैभव, किसे मिलेगा मौका?

दूसरे मुकाबले से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे दिलचस्प सवाल फिर से ओपनिंग जोड़ी का है. अभिषेक शर्मा का शीर्ष क्रम में खेलना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन उनके साथ संजू सैमसन या युवा वैभव सूर्यवंशी में से किसे उतारा जाए यह चर्चा का बड़ा विषय है क्योंकि पहले मैच मे संजू बैटिंग फ्लॉप रही. 

एशियन गेम्स में भारत के लिए वैभव और अभिषेक ने पारी की शुरुआत की थी, जबकि संजू ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी की थी. हालांकि, टीम मैनेजमेंट घरेलू परिस्थितियों में दोनों खिलाड़ियों की भूमिका को लेकर अलग रणनीति अपना सकता है.

पहले T20I में संजू को मौका मिला था, जबकि वैभव प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना सके. अब दूसरा मुकाबला वैभव के अंतरराष्ट्रीय सफर के लिए एक और संभावित मौका लेकर आया है. हालांकि, सिर्फ एक मैच के बाद संजू को बाहर करने का फैसला भी आसान नहीं होगा.

पहले मैच में क्या हुआ?

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए थे. शाई होप ने 52 रन और शेरफेन रदरफोर्ड ने 56 रन की पारी खेलकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह नमन धीर, कुलदीप यादव, मयंक यादव और अक्षर पटेल ने गेंद से प्रभाव डाला.

जवाब में भारत ने शुरुआत में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के विकेट गंवा दिए. इसके बाद श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने मोर्चा संभाला. अय्यर ने आक्रामक शतक लगाकर भारत को आसान जीत दिला दी.

रांची में क्या बदल सकता है कॉम्बिनेशन?

भारत के पास दूसरे T20I के लिए कई विकल्प हैं. वैभव को मौका देने की स्थिति में संजू को बाहर बैठना पड़ सकता है. वहीं टीम मैनेजमेंट अगर खिलाड़ियों को रोटेट करना चाहता है तो नितीश कुमार रेड्डी, प्रिंस यादव, मयंक यादव या दूसरे विकल्पों को भी आजमाया जा सकता है.

टीम इंडिया के पास इस सीरीज में प्रयोग करने का मौका है, लेकिन लगातार जीत की लय बनाए रखना भी उतना ही अहम होगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत पहले ही 1-0 से आगे है और रांची में जीत के साथ टीम सीरीज पर अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहेगी.

दूसरी तरफ वेस्टइंडीज के पास वापसी का मौका है. शाई होप की अगुवाई वाली टीम में रॉवमैन पॉवेल, शिमरोन हेटमायर, रोमैरियो शेफर्ड और शेरफेन रदरफोर्ड जैसे अनुभवी T20 खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.

ऐसे में रांची का मुकाबला सिर्फ सीरीज में बढ़त का मैच नहीं होगा, बल्कि यह भी तय कर सकता है कि भारतीय टीम आगे के मुकाबलों में अपने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच किस तरह का संतुलन बनाती है.

Uttam Ojha

Recent Posts

इस क्रिकेटर पर जान लुटाते थे Nana Patekar, आउट होने के बाद नहीं खाते थे खाना; किस्सा सुन नम हो जाएंगी आंखें

Nana Patekar: नाना पाटेकर ने कहा था कि विराट कोहली ऐसा प्लेयर है, जिसको वो…

Last Updated: October 8, 2026 13:47:18 IST

Greater Noida News: तेज धारदार हथियार से काटी फौजी की नाक, फिर हथौड़े से किया…ग्रेटर नोएडा में चल रहा दबंग राज

Soldier Attack Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के जेवर में बाइक टक्कर विवाद में दबंगों ने…

Last Updated: October 8, 2026 13:28:17 IST

Nana Patekar Last Wish: अंतिम संस्कार के लिए गीली लकड़ी का इस्तेमाल न करने की जताई थी इच्छा, क्या है एक्टर की 12 मन सूखी लकड़ी के पीछे का सच?

अपनी मृत्यु से कई साल पहले, नाना पाटेकर ने अपने अंतिम संस्कार के बारे में…

Last Updated: October 8, 2026 13:20:36 IST