Live TV
Search
Home > खेल > IND vs WI: भारत की जीत पक्की? तीसरे मुकाबले से पहले ऐसी जगह पहुंचे गौतम गंभीर; देख दंग रह गए खिलाड़ी

IND vs WI: भारत की जीत पक्की? तीसरे मुकाबले से पहले ऐसी जगह पहुंचे गौतम गंभीर; देख दंग रह गए खिलाड़ी

IND VS WI: गौतम गंभीर ने कहा, "बाबा ने एक बार फिर मुझ पर आशीर्वाद दिया है और मुझे यहां बुलाया है, जिसके लिए मैं बहुत खुश हूं. उनका आशीर्वाद हमेशा मुझ पर और पूरे देशवासियों पर बना रहे. मुझे उम्मीद है कि हमारा देश और टीम इंडिया आगे भी अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे."

Written By:
Last Updated: October 11, 2026 17:02:10 IST

Mobile Ads 1x1

IND VS WI: आज 11 अक्टूबर को इंदौर में इंडिया और वेस्ट इंडीज के बीच तीसरा T20 मैच खेला जाएगा. उससे पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर उज्जैन पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने महाकालेश्वर के दर्शन किए. गंभीर अक्सर किसी भी बड़े मैच या सीरीज से पहले मंदिर जाते हैं. गंभीर ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें महाकाल के दर्शन मिले. उनके साथ टीम इंडिया के बैटिंग कोच सीतांशु कोटक भी मौजूद थे. आज शाम 7 बजे से इंदौर के होलकर स्टेडियम में इंडिया और वेस्ट इंडीज के बीच तीसरा T20 मैच खेला जाना है.

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, “बाबा ने एक बार फिर मुझ पर आशीर्वाद दिया है और मुझे यहां बुलाया है, जिसके लिए मैं बहुत खुश हूं. उनका आशीर्वाद हमेशा मुझ पर और पूरे देशवासियों पर बना रहे. मुझे उम्मीद है कि हमारा देश और टीम इंडिया आगे भी अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे.”

टीम इंडिया रांची से इंदौर पहुंच गई है. इंडिया-वेस्ट इंडीज सीरीज का दूसरा T20 मैच रांची में खेला गया था. उस मैच में कैरेबियाई टीम ने 250 रन के टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा करके इतिहास रच दिया था. कुल मिलाकर, उन्होंने उस मैच की दोनों पारियों में 33 छक्के और 46 चौके लगाए. मैच में कुल 501 रन बने.

सीरीज़ एक-एक से बराबर

भारत ने पहला T20 मैच 8 विकेट से जीता था. उस मैच में टीम इंडिया ने 172 रन का टारगेट 14.4 ओवर में चेज़ किया था. उस मैच में श्रेयस अय्यर ने 102 रन बनाए थे, जो उनके T20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक था. लेकिन दूसरे मैच में वेस्टइंडीज़ ने 250 रन का टारगेट चेज़ करके इतिहास रच दिया और सीरीज़ 1-1 से बराबर कर दी.

अब तीसरा T20 मैच आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. आपको बता दें कि वेस्टइंडीज़ ने भारत में कभी भी किसी T20 सीरीज़ में टीम इंडिया को नहीं हराया है. शाई होप की कप्तानी में वेस्टइंडीज़ के लिए यह 2026 में एक सुनहरा मौका लगता है.

Tags:

MORE NEWS