Vaibhav Sooryavanshi Fastest List-A Century: 15 साल के युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इतिहास रच दिया है. वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए के इतिहास में सबसे तेज शतक लगा दिया है. उन्होंने मंगलवार (24 नवंबर) को यूएई के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों पर शतक लगा दिया. इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. जैक फ्रेजर मैकगर्क ने लिस्ट-ए में सिर्फ 29 गेंदों पर शतक लगाया था. अब वैभव सूर्यवंशी ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है. इतना ही नहीं, वैभव सर्यवंशी ने लिस्ट-ए क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. वह इस फॉर्मेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यूएई के खिलाफ अपनी धुआंधार पारी में 25 से ज्यादा छक्के लगाए.
16 गेंद पर फिफ्टी, फिर 28 में शतक
वैभव सूर्यवंशी ने जब पारी की शुरुआत की, तो उन्होंने पहले 2 डॉट गेंद खेलीं. इसके बाद उन्होंने लगातार 3 छक्के लगाए. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने रुकने का नाम ही नहीं लिया. उन्होंने सिर्फ 16 गेंद पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. इसके बाद महज 28 गेंद पर अपना शतक भी पूरा कर लिया. यह उनके करियर और लिस्ट-ए इतिहास का सबसे तेज शतक है.
लिस्ट-ए में सबसे तेज शतक
लिस्ट-ए इतिहास में सबसे तेज शतक का विश्व रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो गया है. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 28 गेंद पर शतक लगा दिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के युवा बैटर जैक फ्रेजर मैकगर्क के नाम दर्ज था. उन्होंने साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंद पर शतक लगाया था. वहीं, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स मौजूद हैं. डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में महज 31 गेंद पर शतक पूरा किया था.
- 28 गेंद- वैभव सूर्यवंशी (भारत)
- 29 गेंद- जैक फ्रेजर मैकगर्क (ऑस्ट्रेलिया)
- 31 गेंद- एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका)
- 32 गेंद- साकिबुल गनी (भारत)
- 33 गेंद- ईशान किशन (भारत)
खबर अपडेट की जा रही है…