India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च (गुरुवार) को टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पर 2017 के बाद से भारत ने कोई मैच नहीं गंवाया है.
भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड.
India vs England Head To Head: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है. अब दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल में जगह बनाने के लिए जंग होगी. 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का बड़ा मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम 8 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ खिताबी मुकाबला खेलेगी. ऐसे में भारत और इंग्लैंड की टीमें पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगी. भारत और इंग्लैंड लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड का सेमीफाइनल खेलेंगे. इससे पहले दोनों टीमों के बीच 2 सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से दोनों ने 1-1 मुकाबला अपने नाम किया है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम 2024 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल को दोहराना चाहेगी, जिसमें भारत ने इंग्लैंड को बुरी तरह हराया था. आंकड़ों पर नजर डालें, तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी दिखाई देता है. ऐसे में आइए जानते हैं हेड टू हेड रिकॉर्ड…
हेड टू हेड की बात करें, तो भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच अभी तक कुल 29 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 17 मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल की है, जबकि इंग्लैंड ने 12 मैच अपने नाम किए हैं. हालांकि आखिरी 5 मैचों की बात करें, तो भारत का पलड़ा और भी ज्यादा भारी रहा है. पिछले 5 मैचों में भारत ने 4 बार जीत हासिल की है, जबकि इंग्लैंड ने सिर्फ 1 मैच जीता है. सिर्फ इतना ही नहीं, मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम 2017 के बाद से कोई मुकाबला नहीं हारी है.
टी20 वर्ल्ड कप में हेड टू हेड पर नजर डालें, तो भारत और इंग्लैंड के बीच कांटे की टक्कर है. भारत-इंग्लैंड ने इस टूर्नामेंट में अभी तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं. इनमें से 3 बार भारत ने जीत हासिल की है, जबकि इंग्लैंड ने 2 बार बाजी मारी है. ऐसे में 5 मार्च को वानखेड़े में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा.
भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला पिछले साल वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था. इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 150 रनों से हराया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 बोर्ड पर टांग दिए थे. भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 54 गेंदों पर 135 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इसके अलावा शिवम दुबे ने 13 गेंदों पर 30 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी इंग्लैंड की टीम सिर्फ 97 रनों पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 23 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कोई बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया. भारत ने यह मुकाबला 150 रनों से अपने नाम कर लिया.
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.
फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवर्टन, आदिल रशीद और जोफ्रा आर्चर.
308 Wheels Giant Truck: यूपी की सड़कों पर 308 पहियों वाला एक विशालकाय ट्रक चर्चा…
Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…
Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…
October 1 Price Hike: 1 अक्टूबर से क्या वाकई AC, TV, फ्रिज के दाम बढ़ने…
Ai+ Pulse 2 FE Smartphone: अगर आप कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन…
Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली में नई आबकारी नीति अक्टूबर में लागू हो सकती…