Nepal Election 2026: नेपाल में आम चुनाव को लेकर वोटिंग शुरू हो गई है. जहां सुबह 7:00 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. और शाम 5:00 बजे तक वोटिंग होगी. इस बार के चुनाव में प्रमुख मुकाबला बालेन शाह, गगन थापा और केपी शर्मा ओली के बीच होता हुआ दिखाई दे रहा है.
नेपाल में आज आम चुनाव को लेकर वोटिंग हो रही है. प्रमुख मुकाबला बालेन शाह, गगन थापा और केपी ओली के बीच होता हुआ दिखाई दे रहा है.
Nepal Election 2026: नेपाल में गुरुवार (5 मार्च, 2026) को आम चुनाव को लेकर वोटिंग शुरू हो गई है. जिसको लेकर सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक वोटिंग होगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 77 जिलों में एक ही चरण में मतदान होगा. चुनाव आयोग ने अपने एक बयान में कहा कि 165 सीटों पर होने वाली सीधे मुकाबले की वोटिंग के नतीजे मतपेटियों के इकट्ठा होने के 24 घंटे के अंदर घोषित करने का प्रयास किया जाएगा.
हालांकि आनुपातिक प्रतिनिधित्व (PR) के तहत तय होने वाली 110 सीटों की गिनती में दो से तीन दिन लग सकते हैं. अगर आयोग तय समय पर परिणाम घोषित कर देता है तो यह बड़ा बदलाव होगा, क्योंकि 2022 के चुनाव में अंतिम नतीजे आने में दो हफ्ते से ज्यादा लग गए थे.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल Gen Z की अगुवाई में हुए बड़े विद्रोह ने केपी शर्मा ओली की सरकार गिरा दी थी, जिससे देश को अपना अगला एडमिनिस्ट्रेशन चुनने का रास्ता साफ हो गया. प्रधानमंत्री पद के लिए मुख्य मुकाबला 3 उम्मीदवारों के बीच देखने को मिल रहा है. जिसमें बालेंद्र शाह, गगन थापा और नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली (जिनके खिलाफ पिछले साल प्रदर्शन हुआ था) मैदान में हैं. करप्शन और जॉब क्रिएशन से लेकर पड़ोसी भारत और चीन के साथ रिश्तों तक इस चुनाव में नेपाल के लिए बहुत कुछ दांव पर लगा है.
केपी शर्मा ओली की बात करें तो वो नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) के प्रमुख नेता हैं. विवादों के बावजूद वह एक बार फिर सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहे हैं.
दूसरे उम्मीदवार गगन थापा हैं. जो कि नेपाली कांग्रेस के प्रभावशाली नेता हैं. उनका फोकस भ्रष्टाचार खत्म करने और रोजगार बढ़ाने पर है.
हमारी लिस्ट में तीसरा नाम बालेन शाह है, जो इस चुनाव के सबसे प्रमुख चेहरे के तौर पर उभरे हैं. पिछले साल हुए Gen Z प्रोटेस्ट के दौरान उनका नाम काफी चर्चा में रहा था और प्रदर्शनकारी बालेन शाह को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे. अब वो भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. काठमांडू के लोकप्रिय मेयर रह चुके बालेन शाह पहले रैपर और सिविल इंजीनियर रहे हैं. उनकी छवि एक सुधारवादी नेता की है और वह खास तौर पर युवाओं और शहरी वोटरों में लोकप्रिय हैं.
अब जीत किसकी होगी, ये तो नतीजे सामने आने के बाद ही क्लियर हो पाएगा. लेकिन जिस तरह से केपी शर्मा ओली के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था. उस हिसाब से उसकी वापसी की उम्मीदें काफी कम लग रही हैं. तो इस प्रकार बालेन शाह और गगन थापा के बीच टक्कर होता हुआ दिखाई दे रहा है.
308 Wheels Giant Truck: यूपी की सड़कों पर 308 पहियों वाला एक विशालकाय ट्रक चर्चा…
Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…
Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…
October 1 Price Hike: 1 अक्टूबर से क्या वाकई AC, TV, फ्रिज के दाम बढ़ने…
Ai+ Pulse 2 FE Smartphone: अगर आप कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन…
Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली में नई आबकारी नीति अक्टूबर में लागू हो सकती…